नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: DAV शताब्दी महाविद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित

शेयर करे :

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस को शिक्षकों को समर्पित किया गया और पर्यवरण को सजाने व संवारने का संकल्प लिया | इस अवसर पर ‘वृक्ष: एक संगठन’ एनजीओ ने शिक्षकों को सम्मानित किया | महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने निकट भविष्य में सेवानिवृत होने वाले अपने 2 गैर-शिक्षक कर्मचारियों को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मान दिया |

उनके साथ मिलकर प्राचार्य ने पहले एनसीसी कैडेट्स का निरीक्षण किया व महाविद्यालय मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एनसीसी कैडेट्स के प्लाटून ने परेड करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। डॉ. नरेंद्र कुमार ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और संविधान के द्वारा मिले मौलिक अधिकारों व उत्तरदायित्वों को समझाया |

‘वृक्ष: एक संगठन’ एनजीओ द्वारा शिक्षकों को सम्मान स्वरूप पौधे भेंट किये गए | इस अवसर पर एनजीओ की तरफ से मोहन शर्मा, नीरज धस्माना, उमेश चौधरी, हरीश बिंजोला, सुलेखा मीणा, सोनिआ नेगी व रश्मि उनियाल ने कार्यक्रम में शिरकत की |

इस अवसर पर डॉ. नीरज सिंह ने संविधान अंगीकरण दिवस 26 जनवरी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए इसके अन्य देशों के संविधान की अपेक्षा वर्णित खूबियों का बखान किया | इस अवसर पर सभी शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स व छात्र शामिल रहे |

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें