नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: आत्मनिर्भर शिल्प मेले में कार्निवाल परेड का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

शेयर करे :

पर्यटन विभाग हरियाणा द्वारा सूरजकुंड में आयोजित किए जा रहे 39 वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला में हर दिन शाम एक कार्निवाल परेड आयोजित की जा रही है, इस परेड में रंग-बिरंगी, लाल-गुलाबी, नीली, पीली रोशनी से सराबोर देश-विदेश के नर्तकों व कलाकारों की परेड हर पर्यटक के दिल पर अपनी लोक कला की अमिट छाप छोड़ रही है।

यदि आप कार्निवाल परेड का आनंद लेना चाहते हैं तो सूरजकुंड में चल रहे 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले में एक बार शाम को परिवार सहित आइये। यह कार्निवाल परेड प्रतिदिन सायं छह बजे आयोजित की जाती है, जिसमें पार्टनर देश मिस्त्र और थीम स्टेट उत्तर प्रदेश और मेघालय सहित परेड में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा ईराक, कजाकिस्तान, वियतनाम, जोरडन, नाइजीरिया सहित अन्य देशों के कलाकार मंडली के साथ अपने पारंपरिक परिधान व ढोल, ताशे-बाजे, चिमटे आदि लेकर साथ निकलते हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए चलते हैं।

मेला परिसर में गेट नंबर एक से लेकर वीआईपी धनतेसरी गेट तक मेन रोड के दोनों ओर दर्शकों का हुजूम इस परेड को देखने के लिए खड़ा रहता है। पर्यटकों के बीच अपने-अपने मोबाइल फोन में इस परेड की तस्वीरों व वीडियो को कैद कर यादगार के रूप में रखा जाता है।

सूरजकुंड मेले में आयोजित इस कार्निवाल परेड में लोक कलाकारों द्वारा ढोल नगाड़ों, तंबूरे, बीन, गिटार, वायलिन, ड्रम, सेक्सोफोन, फ्लूट, क्लेरीनेट, सेलो, ड्रम्प्ट आदि वाद्य यंत्रों से पूरी दुनिया की विभिन्न धाराओं के संगीत से दर्शकों का मनोरंजन किया जाता है।

यदि आप कार्निवाल परेड का आनंद लेना चाहते हैं तो एक बार शाम को 6 बजे परिवार सहित कार्निवाल का लुफ्त उठा सकते है, यहां रंग-बिरंगी, लाल-गुलाबी, नीली, पीली रोशनी से सराबोर देश-विदेश के नर्तकों व कलाकारों की परेड हर पर्यटक के दिल पर अपनी लोक कला की छाप छोड़ रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें