नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: DAV शताब्दी में “कक्षा से करियर तक अकाउंटिंग में इंडस्ट्री की अपेक्षाओं की समझ” विषय पर कार्यशाला

शेयर करे :

DAV शताब्दी महाविद्यालय में “कक्षा से करियर तक अकाउंटिंग में इंडस्ट्री की अपेक्षाओं की समझ” विषय पर एक महत्वपूर्ण एवं करियर उन्मुख कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक अध्ययन और उद्योग की वास्तविक अपेक्षाओं के बीच के अंतर को समझाना तथा उन्हें व्यावसायिक जीवन के लिए तैयार करना रहा। कार्यशाला के मुख्य वक्ता बीकेजी एंड को. के संस्थापक सीए बिजेन्दर गोयल रहे । उन्होंने विद्यार्थियों को अकाउंटिंग क्षेत्र में वर्तमान इंडस्ट्री की अपेक्षाओं, व्यावहारिक ज्ञान के महत्व, पेशेवर नैतिकता तथा तकनीकी कौशल के विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यवहारिक अनुभव, संचार कौशल और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति भी सफलता के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित विजय नरेश जटवानी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रोफेशनलिज़्म, आत्मविश्वास और उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने अपने प्रेरणादायी शब्दों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल पाठ्यक्रम आधारित ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने इस प्रकार की कार्यशालाओं को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया तथा महाविद्यालय में निरंतर ऐसे एकेडमिक एवं करियर उन्मुख कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस कार्यशाला का आयोजन कार्यक्रम संयोजिका व जीआईए विभागाध्यक्षिका डॉ. अंजु गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ अर्चना सिंघल(सीनियर फैकल्टी) ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार भी प्रकट किया आयोजन सचिव गार्गी शर्मा एवं रजत भडाना का विशेष योगदान रहा। वाणिज्य विभाग के सभी शिक्षकगणों ने कार्यक्रम में अपना योगदान देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी की और अपने करियर संबंधी अनेक शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें