नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

निर्धन परिवार के लिए घर निर्माण सेवा का शुभारंभ

शेयर करे :

संत जसदीप सिंह द्वारा यमुनानगर पुलिस के सहयोग से एक निर्धन परिवार के लिए घर निर्माण सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री चौधरी कंवरपाल ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है।” उन्होंने कहा कि जरूरतमंद को भोजन कराना, वस्त्र दान करना या बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना सभी पुण्य कार्य हैं, लेकिन किसी असहाय परिवार को नया घर बनाकर देना अपने आप में एक अत्यंत महान और दुर्लभ सेवा है।

पूर्व मंत्री कंवरपाल ने संत जसदीप सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वे पिछले कई वर्षों से निरंतर इस सेवा कार्य में लगे हुए हैं, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही उन्होंने इस सेवा में सहयोग देने के लिए यमुनानगर पुलिस और पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एसपी कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में यमुनानगर पुलिस जहां अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं जरूरतमंदों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ऐसे सेवा कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है, जो प्रशंसनीय है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने संत जसदीप सिंह के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि घर किसी भी परिवार की मानसिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत करता है तथा बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करता है। उन्होंने कहा कि एक गरीब व्यक्ति मुश्किल से 2 वक्त की रोटी कमा पाता है और आज के दौर में घर केवल एक सपना बनकर रह जाता है। ऐसे में इस प्रकार की सेवा में सहयोग करने का अवसर मिलना सभी के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में भाजपा प्रधान राजेश सपरा एवं पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग ने भी गुरु कृपा निवास सेवा की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से इस सेवा मुहिम से जुड़े हुए हैं और संत जसदीप सिंह अब तक समाज के सहयोग से अनगिनत जरूरतमंद परिवारों को घर उपलब्ध करवा चुके हैं। राजेश सपरा ने कहा कि हरियाणा सरकार के कई मंत्रियों ने गुरु कृपा निवास के उद्घाटन किए हैं और अपनी मंत्री निधि से भी इस सेवा कार्य में सहयोग दिया है।
कार्यक्रम के अंत में संत जसदीप सिंह ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और यमुनानगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की यथासंभव सहायता करना ही बनाया है। उन्होंने गुरु कृपा निवास सेवा में सहयोग के लिए विशेष रूप से एसपी कमलदीप गोयल एवं सभी पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें