नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पलवल शहर में 1.30 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भव्य शिलान्यास

शेयर करे :

नगर परिषद पलवल द्वारा आज शहर में लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि से विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भव्य शिलान्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगरवासियों, पार्षदों और अधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौरव गौतम, विधायक पलवल एवं खेल मंत्री, हरियाणा सरकार उपस्थित रहे, जबकि नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. यशपाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर गौतम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ताऊ देवीलाल पार्क के समीप अत्याधुनिक एस्पिरेशनल टॉयलेट का शिलान्यास किया गया।

अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार के शौचालय बनाए जाएंगे। हथीन गेट पार्क से हनुमान मंदिर तक गली एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गौरव गौतम ने कहा कि ये विकास कार्य न केवल नागरिकों की जीवनशैली में सुधार लाएंगे, बल्कि पलवल को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक नगर बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। चेयरमैन डॉ. यशपाल ने जानकारी दी कि शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 10 ट्रैक्टर ट्रॉली आ चुके हैं दो बैकहो लोडर की खरीद प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है विधिवत पूजन के बाद सफाई कार्य के लिए जल्दी ही उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर डा.यशपाल ने बताया कि  महर्षि दयानंद चौक (आगरा चौक) का सौंदर्यीकरण कार्य जल्दी शुरू होगा। डॉ यशपाल ने नगर परिषद टीम, पार्षदों और नागरिकों का धन्यवाद किया और कहा कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, पार्षद भगती शर्मा, पार्षद तेजपाल चौधरी, पार्षद बृजमोहन अहेरिया, पार्षद दीपचंद, पार्षद हरकिशन तेवतिया, पार्षद संजय छावड़ा, पार्षद अनुज शर्मा, पार्षद बांके शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने नगर के विकास कार्यों की सराहना की और आगामी परियोजनाओं में सहयोग का भरोसा जताया। नगर परिषद पलवल भविष्य में भी शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक नगर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। 

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सोहना के गांव खेड़ला की बेटी तानिया रोहिल्ला ने यूपीएससी की परीक्षा में 915वीं रैंक हासिल कर परचम लहराया है। तानिया ने यह मुकाम अपनी

अरावली पहाड़ी से सटे गांव खेड़ला के आबादी क्षेत्र में इन दिनों तेंदुआ बार-बार दिखाई दे रहा है। तेंदुआ गांव के तालाब में प्यास बुझाने

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

हमसे संपर्क करें