नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

कर्नाटक में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार में चार आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे :

कर्नाटक के कोप्पल जिले में 39 वर्षीय महिला से 4 व्यक्तियों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने 17 नवंबर को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना 16 नवंबर को हुई और घटना में शामिल सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस में दी अपनी शिकायत में महिला ने कहा था कि आरोपियों में से एक से वह परिचित थी जिससे उसने आर्थिक मदद मांगी थी। व्यक्ति ने उसे मदद का आश्वासन दिया था और कहा था कि वह उसे पांच हजार रुपए देगा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने महिला को पैसे लेने के लिए कुश्तगी तालुका में एक जगह आने के लिए कहा था।

जब महिला उससे उक्त स्थान पर मिली तो वह उसे पैसे देने के बहाने मोटरसाइकिल पर एलबुर्गा ले गया। वहां एक सुनसान जगह पर पहुंचने के बाद तीन और लोग आरोपी के पास आए और कथित तौर पर उसे जूस दिया। उसे संदेह है कि जूस में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। अधिकारी ने कहा कि बाद में पुरुषों ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया और उससे बलात्कार किया।

पुलिस ने कहा कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि यहां एक सरकारी अस्पताल में इलाज करा रही महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (सामूहिक बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया और घटना में शामिल सभी 4 आरोपियों को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें