नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Credit Card की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में दिल्ली में स्थित एक कॉल सैंटर में करते थे काम

शेयर करे :

फरीदाबाद- बता दें कि सेक्टर 27 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास 18 अगस्त को एक नंबर से कॉल आया, जिसने अपने आप को IDFC बैंक का कर्मचारी बताया और अपनी बैंक आई.डी व्हाट्सएप पर भेजी। फिर उसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए एक लिंक भेजा और लिंक ओपन करके क्रेडिट कार्ड नम्बर व CVV नम्बर भरने के लिए कहा। डिटेल भरने उपरांत उसके क्रेडिट कार्ड से 20590/- रुपये कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहित गिरी(24) वासी द्वारका सैक्टर 23 दिल्ली, सौरव(25) वासी मोहन गार्डन नई दिल्ली व सुरज सिंह(25) वासी द्वारका सैक्टर 23 दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी बैंक कर्मचारी बनकर लोगों के पास कॉल करते थे तथा उन्हें क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने व प्वाईंट्स रिडीम करने के नाम पर ठगते थे। तीनों आरोपी दोस्त है तथा 2022 में दिल्ली में किसी कॉल सैंटर में कॉलर का काम करते थे जहां इनकी आपस में दोस्ती हो गई थी। सौरव, सुरज B.A पास व मोहित 12वीं पास है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें