नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

शेयर करे :

सेक्टर-8 स्थित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र में आज विवेकानंद शाखा भारत विकास परिषद, ALMICO एवं दिल्ली भारत विकास फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया।

यह शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पंजीकरण के दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखा गया और नए उपकरण पाने की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी। शिविर में 20 से अधिक दिव्यांगजन कृत्रिम अंग (Artificial Limb) हेतु पंजीकृत हुए, वहीं 40 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का अन्य उपकरणों हेतु पंजीकरण किया गया।

इस अवसर पर ALMICO की पूरी टीम, विवेकानंद शाखा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बी.एस. त्यागी, सचिव प्रीता आहूजा, दिल्ली भारत विकास फाउंडेशन की टीम, डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर रमेश अग्रवाल एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शिविर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के कमजोर वर्गों के लिए संबल सिद्ध होते हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें