इस शिक्षक दिवस पर सोका टाइम्स एक अनूठी पहल करते हुए शिक्षा जगत के उन रत्नों को सम्मानित करने जा रहा है, जिन्होंने देश के भविष्य निर्माता, हमारे विद्यार्थियों को नई दिशा दी है। यह भव्य आयोजन जिले के शिक्षा जगत के ‘गुरु द्रोणाचार्य’ के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य गुरुजनों की अमूल्य भूमिका को सम्मानित करना है, क्योंकि वही असली भारत भाग्य विधाता हैं।
कार्यक्रम के लिए जिले के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों से जुड़ी कई नामी हस्तियों का सानिध्य मिल रहा है, जिनमें के.एल. मेहता ग्रुप के अध्यक्ष आनंद मेहता, रावल ग्रुप के सी वी रावल, डिवाइन पब्लिक स्कूल के एस.एस. गोसाई, जीवा पब्लिक स्कूल के ऋषिपाल चौहान, फरीदाबाद मॉडल स्कूल के एच.एस. मलिक, ग्रैंड कोलंबस के सुरेश चंद्र, श्रीराम मॉडल स्कूल की चेयरपर्सन डॉ अमृता ज्योति प्रमुख रूप से शामिल हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है, उन शिक्षकों को सम्मानित करना जिन्होंने न केवल ज्ञान दिया, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में दिशा और मूल्य भी स्थापित किए।
आनंद मेहता (अध्यक्ष, के.एल. मेहता ग्रुप): “गुरु समाज के सबसे बड़े शिल्पकार होते हैं। वे ही भविष्य का निर्माण करते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम से शिक्षा जगत में नई ऊर्जा का संचार होता है।
“ सी वी रावल (चेयरमैन रावल ग्रुप) “इस तरह का आयोजन समाज को यह संदेश देता है कि गुरु का स्थान सर्वोपरि है।
“एस.एस. गोसाई (अध्यक्ष, डिवाइन पब्लिक स्कूल): “शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, यह जीवन जीने की कला है। एक अच्छा शिक्षक हर छात्र के भीतर छुपे प्रतिभा को खोजता है।”
ऋषिपाल चौहान (अध्यक्ष, जीवा पब्लिक स्कूल): “शिक्षक का सम्मान करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।”
एच.एस. मलिक (अध्यक्ष, फरीदाबाद मॉडल स्कूल): “शिक्षा ही वह आधार है जिस पर राष्ट्र खड़ा होता है, और शिक्षक उसकी नींव रखते हैं।”
सुरेश चंद्र (अध्यक्ष, ग्रैंड कोलंबस): “गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं। यह सम्मान समारोह आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरणा देगा।”
डॉ अमृता ज्योति (चेयरपर्सन, श्रीराम मॉडल स्कूल): “जब हम शिक्षक का सम्मान करते हैं, तब हम ज्ञान का सम्मान करते हैं।”
कार्यक्रम का नामांकन 31 अगस्त तक खुला है, और इसके लिए शिक्षकों को नामांकित करने की प्रक्रिया जारी है।