नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

सऊदी अरब के ताइफ हवाई अड्डा परियोजना की दौड़ में GMR, टेमासेक – बेंगलुरु एयरपोर्ट का गठजोड़ शामिल

शेयर करे :

GMR समूह सऊदी अरब में 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर की नई ताइफ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना के लिए बोली लगाने की पात्रता चरण को पार कर चुका है। यह जानकारी सऊदी अरब के नेशनल सेंटर फॉर प्राइवेटाइजेशन एंड पीपीपी (एनसीपी) ने दी। जीएमआर के अलावा बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड – टेमासेक का गठजोड़, तुर्की की टीएवी एयरपोर्ट्स – मादा इंटरनेशनल होल्डिंग का गठजोड़, आयरलैंड की डीएए इंटरनेशनल की अगुवाई वाला गठजोड़ तथा काल्योन इंसात गठजोड़ भी इस परियोजना के लिए योग्य घोषित किए गए हैं।

यह परियोजना सार्वजनिक निजी साझेदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत बनाओ, चलाओ, सौंपो (बीटीओ) अनुबंध के आधार पर दी जाएगी, जिसकी अवधि निर्माण काल सहित 30 वर्ष होगी। नया ताइफ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एक अत्याधुनिक वाणिज्यिक यात्री टर्मिनल भवन से लैस होगा, जिसे हवाई अड्डे की अनुमानित क्षमता और मांग के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इसके अलावा इसमें सहायक भवन, उपयोगिता नेटवर्क, कार पार्किंग और संपर्क सड़कें शामिल होंगी, जो हवाई अड्डे के मानक संचालन को सुनिश्चित करेंगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें