प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम हल्का विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए नंबरदार एसोसिएशन ने अपनी लंबित पड़ी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। विधायक तेजपाल तवंर ने नंबरदार एसोसिएशन को उनकी मांगों को प्रदेश मुख्यमंत्री तक जल्द सेस जल्द पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
मंगलवार को नंबरदार एसोसिएशन के पदाधिकारी सोहना-तावडू विधायक तेजपाल तवंर से उनके भोंडसी स्थित कार्यालय पर मिले। नंबरदार भागीरथ राघव, रामचन्द्र सैनी, ब्रह्मप्रकाश, करणसिंह, खूबी, अमृत सिंह, हारून, सतबीर, तेजपाल, सतबीर आदि मौजूद रहे। नंबरदार एसोसिएशन की तरफ से मांग करते हुए भागीरथ राघव ने विधायक तेजपाल तवंर को बताया कि नये नंबरदार बनाने की प्रक्रिया पर सरकार द्वारा रोक लगाई हुई है। जिसे सरकार तुरन्त प्रभाव से बहाल करते हुए नये नंबरदार की घोषणा करे। दूसरी मांग सर्बरा नंबरदार बनाने की परंपरा को रखा जाए। इसके साथ वंशानुगत नंबरदार बनाने की चली आ रही निति में कोई फेरबदल न किया जाए। राघव ने कहा कि नंबरदार हमेशा ही सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे हैं। नंबरदार सरकार की योजनाओं को अमलीजाम पहनानने के लिए पूरी मदद करते रहे है।