नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

भाखड़ा नहर के पानी को लेकर सरकार का दावा और धरातल की हकीकत अलग: कुमारी सैलजा

शेयर करे :

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा में उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में जल शक्ति मंत्रालय ने दावा किया है कि हरियाणा में किसानों को सिंचाई जल आपूर्ति पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ा और भाखड़ा नहर प्रणाली से रोटेशनल प्रोग्राम के अनुसार पानी की आपूर्ति हो रही है। लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल उलट है। सांसद ने कहा कि किसानों की पीड़ा को गंभीरता से लिया जाए और केंद्र तथा राज्य सरकारें मिलकर पानी वितरण की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करें। सैलजा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते स्थिति को नहीं सुधारा तो किसानों का आक्रोश और बढ़ेगा। मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा हैै कि हरियाणा के किसानों को नहरों से प्राप्त होने वाला सिंचाई पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा। सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में कल ही किसानों ने एक खाली नहर में दौडक़र विरोध प्रदर्शन किया, जो इस बात का प्रमाण है कि धरातल पर हालात बेहद खराब हैं।

सांसद के सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि मार्च-अप्रैल 2025 के दौरान पानी की कमी का कोई प्रतिकूल असर सिंचाई पर नहीं पड़ा। जबकि किसानों का स्पष्ट कहना है कि मानसून के बावजूद उन्हें आवश्यक मात्रा में पानी नहीं मिल रहा। यह केंद्र सरकार की जमीनी हालात से अनभिज्ञता को दर्शाता है। सांसद ने कहा कि भाखड़ा नहर की साफ सफाई न होने के कारण हरियाणा को पूरा पानी नहीं पहुंच रहा है और टेल पर बसे किसान फसलों की सिंचाई तक नहीं कर पाते हैै साथ ही पेयजल संकट गहराता है। सांसद ने पहले भी प्रदेश सरकार से भाखडा और उसकी सहायक नहरों की समय पर सफाई कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। सासंद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को केवल कागजी दावों तक सीमित रहने के बजाय धरातल पर स्थिति की सच्चाई देखनी चाहिए, हरियाणा के किसानों को उनका पूरा हिस्सा तुरंत दिया जाए, भाखड़ा नहर की मरम्मत और रखरखाव का कार्य बिना टालमटोल के समयबद्ध तरीके से किया जाए। सांसद ने कहा कि किसानों की पीड़ा को गंभीरता से लिया जाए और केंद्र तथा राज्य सरकारें मिलकर पानी वितरण की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करें। सांसद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते स्थिति को नहीं सुधारा तो किसानों का आक्रोश और बढ़ेगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें