नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

सेंट कोलंबस स्कूल में ‘Colombian Baby Show’ का अत्यंत भव्य एवं सफल आयोजन

शेयर करे :

दयाल बाग स्थित सेंट कोलंबस स्कूल में ‘कोलंबियन बेबी शो’ का भव्य एवं रंगारंग आयोजन अत्यंत उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के वातावरण में प्रारंभ हुआ। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य नन्हे-मुन्ने बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं सृजनात्मक क्षमताओं को मंच प्रदान करना था। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के अध्यक्ष महोदय ऋषि चौधरी के दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व तथा विद्यालय की निदेशिका महोदया संगीता भाटी के कुशल एवं सुव्यवस्थित मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों की सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।

जिससे संपूर्ण वातावरण उल्लासपूर्ण हो गया। इसके उपरांत प्रस्तुत की गई डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की झलक ने सभी को अत्यंत प्रभावित किया।

बेबी शो दो आयु वर्गों में — 2 से 3 वर्ष तथा 3 से 6 वर्ष में विभाजित किया गया। नन्हे प्रतिभागियों के लिए रैम्प वॉक, फैंसी ड्रेस, टैलेंट शो, नृत्य, गायन, कविता एवं संवाद प्रस्तुति जैसी अनेक मनोरंजक एवं आकर्षक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का मनोहारी प्रदर्शन किया। विजेता बच्चों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही अभिभावकों के लिए प्रवेश (एडमिशन) से संबंधित विशेष सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए विद्यालय परिसर में टैटू, पेंटिंग, गेम्स आदि के रंग-बिरंगे स्टॉल लगाए गए। साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों से सजे फ़ूड स्टॉल्स ने बच्चों एवं अभिभावकों को विशेष रूप से आकर्षित किया, जिनका सभी ने उत्साहपूर्वक लुत्फ़ उठाया।

समापन अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया संगीता भाटी ने बच्चों की प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए अभिभावकों के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। विद्यालय के अध्यक्ष महोदय ऋषि चौधरी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास निर्माण एवं व्यक्तित्व निखारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में राष्ट्रगान की स्वर-लहरियों के साथ यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशिका महोदया द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया ।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें