नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

गुरुग्राम: यातायात पुलिसकर्मी से उगाही के आरोप में दो फर्जी सतर्कता अधिकारी गिरफ्तार

शेयर करे :

सतर्कता अधिकारी बनकर एक यातायात पुलिसकर्मी से पैसे वसूलने के आरोप में पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 2 व्यक्तियों में से एक पर बलात्कार समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों की पहचान हरियाणा के चरखी दादरी निवासी दीपक (45) और नेपाल के नितिन कुमार (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मेफील्ड गार्डन ट्रैफिक सिग्नल पर तैनात यातायात पुलिस के जोनल अधिकारी की शिकायत के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

जोनल अधिकारी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 15 अक्टूबर की शाम 2 लोग कार से आए और खुद को सतर्कता अधिकारी बताते हुए उन्हें एक पुलिस बूथ पर ले गए। पुलिस बूथ पहुंचने पर आरोपियों ने यातायात पुलिसकर्मी से कहा कि उनके पास उसके खिलाफ शिकायत है, और जब यातायात पुलिसकर्मी ने उनसे शिकायत के बारे में पूछा तो उन्होंने उससे कुछ देर में व्हाट्सऐप कॉल करने को कहा। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कई बार पैसों की मांग की लेकिन यातायात कर्मी ने पैसे देने से इनकार किया।

इसके बाद दीपक और नितिन ने उसी रात उसे एक धमकी भरा वीडियो भेजा, जिसके बाद यातायात पुलिसकर्मी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को सेक्टर 40, हुडा मार्केट इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 7 ऐसे अपराधों को अंजाम देने की बात कबूल की है। नितिन पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और गुरुग्राम में बलात्कार, चोरी आदि के कई मामले दर्ज हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जनस्वास्थ्य विभाग शहर की करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में होने वाला नाले से जलभराव की समस्या को जल्द ही समाधान करेगा। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग निर्माण

सोहना सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ला में 42 वर्षीय पूर्व सैनिक ने अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

नेहा शर्मा ने बैठक की शुरुआत बजट की मुख्य थीम से की, जो महिलाओं को विकास के केंद्र में रखती है। उन्होंने बताया कि वित्त

रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी एलान समूह ने गुरुग्राम में एक आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स को 840 करोड़ रुपए का ठेका

हमसे संपर्क करें