नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

हरियाणा: रोहतक में मुठभेड़ के बाद दोहरे हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे :

पुलिस ने हरियाणा के रोहतक जिले में मुठभेड़ के बाद दोहरे हत्याकांड के एक मामले में 3 लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रोहतक के बलियाना गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति और उसके बेटे की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तथा इस मामले के 3 आरोपी फरार हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुख्य संदिग्ध संजय (41), वीरेंद्र (29) और रोहित (24) के रूप में हुई है। सभी बलियाना गांव के निवासी हैं और उनके पास से अपराध में इस्तेमाल की गई देशी पिस्तौल बरामद कर ली गई है।

उसने बताया कि तीनों ने बलियाना गांव के एक अन्य व्यक्ति की हत्या की कथित तौर पर साजिश रची थी।
पुलिस ने बताया कि रोहतक के इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप इलाके में स्कूटर सवार तीनों आरोपियों को शुक्रवार सुबह रुकने को कहा गया।

उसने बताया कि संजय ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। उसने बताया कि इस मुठभेड़ में संजय को गोली लगी, जबकि वीरेंद्र और रोहित भागने की कोशिश में स्कूटर से गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोहरे हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, तीन कारतूस और स्कूटर बरामद किया गया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें