नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

हरियाणा बजट सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी, जनता को गुमराह कर रही सरकार: बलजीत कौशिक

शेयर करे :

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा विधानसभा में पेश किए गए राज्य बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह निराशाजनक और खोखला करार दिया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किया गया बजट केवल आंकड़ों की बाजीगरी है, जिसमें आम जनता के लिए कुछ भी नया या ठोस नहीं है।

कौशिक ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अपने बजट में किसान, मजदूर, गरीब, युवा और बुजुर्गों के हितों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों की स्थिति पहले से ही खराब है और स्टाफ की भारी कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, लेकिन सरकार स्कूलों के बुनियादी ढांचे को सुधारने के बजाय विद्यार्थियों को देश-विदेश घुमाने जैसी घोषणाएं कर रही है।

उन्होंने बजट में 12 नए स्टेडियम बनाने की घोषणा पर भी सवाल उठाए। कौशिक ने कहा कि पहले से बने स्टेडियमों की हालत जर्जर है और उनका नवीनीकरण तक नहीं किया गया है, ऐसे में नए स्टेडियम बनाने की घोषणा महज दिखावा है। गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच मेट्रो चलाने की घोषणा को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से यह घोषणा लगातार की जा रही है, लेकिन अब तक किसी भी योजना पर अमल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वास्तविक विकास वही है जिसकी डीपीआर तैयार हो और जिस पर जमीनी स्तर पर काम शुरू हो, अन्यथा यह केवल जनता को बहलाने का प्रयास है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह आम बजट हरियाणा वासियों के लिए निराशाजनक है और इसमें प्रदेश के समग्र विकास के लिए कोई ठोस मूलभूत ढांचा तैयार नहीं किया गया है। उन्होंने बजट को पूरी तरह खोखला बताते हुए सरकार से जनहित में ठोस कदम उठाने की मांग की।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें