हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हरियाणा गौ सेवा आयोग द्वारा बल्लभगढ़ खंड की गौशालाओं को चारे के लिए एक करोड़ से अधिक की सहायता राशि प्रदान की गई है बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ने सरकार से प्राप्त राशि के चैक (DD) संबंधित गौशालाओं को सौंपा। इस योजना के अंतर्गत गांव छायंसा स्थित दिल्ली पिंजरा पोल सोसाइटी गौशाला को ₹94 लाख 33 हजार से अधिक की राशि तथा मोहना स्थित गौ सेवा समिति को ₹5 लाख 95 हजार से अधिक की राशि दी गई है।
इस मौके पर विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा सरकार लगातार गौ संरक्षण और सेवा के लिए समर्पित हैं। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि प्रदेश की किसी भी गौशाला को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में फसल को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार द्वारा समय पर दी गई इस राशि से गोवंश के लिए चारे की कमी नहीं होने दी जाएगी।
इस मौके पर विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि प्रदेश की किसी भी गौशाला को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। छायंसा गांव की गौशाला के प्रधान प्रकाश चंद्र बराठी ने इस अवसर पर विधायक पंo मूलचंद शर्मा के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर बल्लभगढ़ के एसडीएम मयंक भारद्वाज भी मौजूद रहे।