नवीनतम पोस्ट

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

स्वास्थ्य विभाग ने 13 से 14 वर्ष की आयु की

दमदमा जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य कछुआ

होली के मौके पर Akhilesh Yadav ने एक बार फिर

बारिश से हाहाकार: थराली में नाले में आई बाढ़, दो लोग लापता

शेयर करे :

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली कस्बे में तेज बारिश के कारण बरसाती नाले टूनरी गधेरे में आई भीषण बाढ़ से तहसील कार्यालय समेत आसपास के मकानों में मलबा भर गया। वहीं, पास के सागवाड़ा और चेपड़ों बाजार क्षेत्रों में एक युवती समेत दो लोग लापता हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया है। अधिकारियों ने बताया कि रातभर हुई तेज बारिश के कारण टूनरी गधेरे में बाढ़ आ गई और मलबा पिंडर नदी में मिलने से पहले तहसील परिसर तथा आसपास के घरों में घुस गया। चमोली के अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण थराली और आसपास के क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सागवाड़ा में 20 वर्षीय युवती कविता और चेपड़ों में एक अन्य व्यक्ति लापता है।

उन्होंने बताया कि रात में ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और पुलिस सहित राहत एवं बचाव दलों की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई थी, लेकिन मार्ग अवरुद्ध होने के कारण टीम को वहां पहुंचने में कठिनाई हो रही है। प्रकाश ने बताया कि प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है और राहत शिविर स्थापित किए जा रहे हैं। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी भी तड़के ही मौके के लिए रवाना हो गए हैं। चमोली जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, थराली को जोड़ने वाला कर्णप्रयागग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग, मिंग गधेरे के पास मलबा आने से बंद हो गया है। इसके अलावा, थरालीसागवाड़ा मोटर मार्ग तथा डूंगरी मोटर मार्ग भी
अवरुद्ध हो गए हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

स्वास्थ्य विभाग ने 13 से 14 वर्ष की आयु की नाबालिग किशोरियों को एचपीवी (स्वास्थ्य सुरक्षा टीकाकरण) लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। स्थानीय

दमदमा जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य कछुआ गति से चल रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

होली के मौके पर Akhilesh Yadav ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath पर निशाना साधा। सैफई में कार्यकर्ताओं के साथ फूलों

भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा व जिला महामंत्री प्रवीण खदरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए

हमसे संपर्क करें