नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात ,40 मेडिकल यूनिट्स फील्ड में सक्रिय

शेयर करे :

जिले में हाल ही में आई बाढ़ के मद्देनज़र जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक तेज कर दिया गया है। उपायुक्त विक्रम सिंह के नेतृत्व तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा के निर्देशों पर क्षेत्र में व्यापक स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। 27 गांव अब तक सीधे तौर पर या आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। प्रभावित, संवेदनशील क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच लगातार जारी है। अब तक प्रशासन द्वारा चिन्हित 27 बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार कार्यरत हैं। इनमें विशेष रूप से बसंतपुर, किडावली, लालपुर, महावतपुर, राजपुर कलां, तिलोरी खादर, अमीपुर, चिरसी, मंझावली, चांदपुर, मोठुका, अरुआ, छांयसा, मोहना, ददसिया, जसाना, कांवरा आदि गांव शामिल हैं, जहां जलभराव एवं बीमारियों की आशंका को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा फिलहाल 40 मेडिकल टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रूप से तैनात की गई हैं। ये टीमें घर-घर जाकर मेडिकल स्क्रीनिंग, दवाओं का वितरण, तथा स्वच्छता संबंधी परामर्श प्रदान कर रही हैं। गांव अरुआ एवं मोठुका में स्थापित शेल्टर होम्स में विशेष रूप से एनआईवी यूनिट्स को नियुक्त किया गया है, जोवहां रह रहे लोगों की 24×7 निगरानी कर रही हैं। प्रशासन द्वारा राजपुर कलां के सामुदायिक भवन, तथा ददसिया, जसाना, कांवरा गांवों में बारात घरों को सेफ होम के रूप में चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें नियमित रूप से सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

डिप्टी सीएमओ डॉ. राम भगत स्वयं प्रभावित गांवों में कैंपों का निरीक्षण कर रहे हैं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर निगरानी बनाए हुए हैं। वहीं, डॉ. राजेश श्योकंद गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में मिनट- टू-मिनट एक्शन प्लान के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके। DC विक्रम सिंह ने अपील की है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नागरिक किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में घबराएं नहीं। निकटतम मेडिकल टीम, आशा वर्कर या पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क कर तुरंत सहायता प्राप्त करें।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें