नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

चंडीगढ़, हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश

शेयर करे :

हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर सहित उत्तर भारत के राज्यों में कल देर रात से ही भारी वर्षा हो रही है। भारी बारिश को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा के विभिन्न जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में रेड अलर्ट पुंछ, मीरपुर, राजौरी, रियासी, जम्मू, रामबन, उधमपुर, सांबा, कठुआ, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 5:30 बजे तक रियासी में 203 मिमी, कटरा में 193 मिमी, बटोटे में 157.3 मिमी, डोडा में 114 मिमी और भद्रवाह में 96.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 3 सितंबर की सुबह 6:45 बजे तक रियासी में 230.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पंजाब में कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, मोगा, लुधियाना, बरनाला और संगरूर जिलों में चेतावनी जारी है। हिमाचल प्रदेश में मंडी, ऊना, बिलासपुर, सिरमौर और सोलन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हरियाणा में यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और एसएएस नगर (मोहाली) प्रभावित रहेंगे। अंबाला में भारी बारिश से बाढ़ के खतरे को देखते हुए स्कूलों में आज की छुट्टी कर दी गई है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई हिस्सों में भी मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई है। खराब मौसम को देखते हुए जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल 3 सितंबर को बंद रखने का आदेश शिक्षा निदेशालय ने जारी किया है। पंजाब में बाढ़ के हालातों पर केंद्र सरकार ने भी चिंता जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को एक्स (ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वे बृहस्पतिवार को पंजाब का दौरा करेंगे और जमीनी हालात का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

शिवराज चौहान ने यह भी बताया कि उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और कृषि मंत्री से फोन पर बात कर ताज़ा हालातों की विस्तृत जानकारी ली है। दिल्ली के झारोदा कलां इलाके में मंगेशपुर नाले का 50 फुट किनारा टूट जाने के बाद जलमग्न हुए निचले इलाकों से कई लोगों को रातभर चले अभियान में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नाले का किनारा मंगलवार शाम को टूटने से दिल्ली के द्वारका में बाबा हरिदास नगर के पास गीतांजलि एन्क्लेव और झारोदा कलां गांव से सटे इलाकों में लगभग पांच फुट पानी घुस गया। पुलिस के अनुसार, पानी कुछ ही मिनटों में रिहायशी इलाकों में घुस गया जिसके तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस के दल आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ मिलकर रातभर निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए काम करते रहे। पुलिस उपायुक्त (DCP) अंकित सिंह ने कहा, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लोगों का प्राथमिकता के आधार पर बचाव किया गया और उन्हें झारोदा कलां के नजदीकी सरकारी विद्यालयों में ठहराया गया है। डीसीपी सिंह ने बताया कि रात भर चले इस अभियान की निगरानी उन्होंने और एसीपी नजफगढ़ ने की। उन्होंने बताया कि 30 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने जमीनी स्तर पर लोगों को निकालने का काम किया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें