J. C. Bose विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए फरीदाबाद द्वारा आईपीआर, इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन/स्टार्टअप डिवीज़न तथा इंस्टिट्यूट इनोवेशन कॉउंसिल के तहत उद्यमिता एवं निवेशक सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जाने-माने उद्यमियों, निवेशकों, नीति-निर्माताओं तथा छात्र इनोवेटर्स ने भाग लिया और स्टार्टअप को बढ़ावा देने, निवेश जुटाने तथा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय एनईपी 2020 के तहत छात्र-केंद्रित वातावरण तैयार कर स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जे.सी. बोस बिजनेस टेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन इनक्यूबेटर के निदेशक प्रो. संजीव गोयल ने विश्वविद्यालय द्वारा स्टार्टअप संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कुलसचिव प्रो. अजय रंगा ने ऐसे आयोजनों को इनोवेटर्स एवं उद्यमिता की प्रेरणा बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। हारट्रॉन इनोवेशन हब के पूर्व प्रमुख राजीव गुलाटी ने उद्योग की आवश्यकताओं पर बल दिया।