नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

इतिहास के छात्रों ने किया पंचकूला की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण

शेयर करे :

NIILM विश्वविद्यालय कैथल के इतिहास विभाग के छात्रों ने पंचकूला की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण
किया। विभाग द्वारा विद्यार्थियो के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य
छात्रों को हरियाणा की एतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों से अवगत करवाना था। भ्रमण की शुरुआत यादुवेन्द्र गार्डन से हुई जो मुगलकालीन बागवानी शैली का एक अद्वितीय उदाहरण है। छात्रों ने यहां की सुन्दर वस्तुकला और एतिहासिक पृष्ठभूमि का अध्ययन किया।

इसके पश्चात विद्यार्थी गुरुद्वारा नाडा साहिब पहुंचे जो सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के आगमन से जुड़ा एक पवित्र धार्मिक स्थल है। अंतिम पड़ाव मोरनी का किला रहा जो शिवालिक पर्वत श्रृंखला में स्थित है। इस किले का महत्व यह है कि इसे राजा मोरध्वज मे अपनी पत्नी मोरनी के नाम से बनवाया था। इससे विद्यार्थियों को कक्षा की सीमाओं से निकल कर इतिहास को प्रत्यक्ष रूप से जानने का अवसर मिला। इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष डॉ पवन, कबीर इतिहास विभाग, सुमन पुनिया इतिहास विभाग और संकाय सदस्य डॉ पाण्डे अर्थशास्त्र विभाग, डॉ सुमन हिन्दी विभाग, सुनीता हिन्दी विभाग, डॉ आशा पाण्डेय गृह विज्ञान विभाग, डॉ मोहम्मद ईशान अंग्रेजी विभाग, डॉ नरेन्द्र संस्कृत विभाग, अजीत पंजाबी विभाग, डॉ अनिल ललित कला विभाग सहित विभिन्न संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

फरीदाबाद के गांव चांदावली में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह एवं जशवंत पावर सैनी पार्षद कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री

Satyug Darshan Institute of Engineering and Technology में आयोजित 3 दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव वेट्रत्व 2026 का भव्य समापन समारोह अत्यंत उत्साह, उमंग और भव्यता

हमसे संपर्क करें