नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

IAS आयुष सिन्हा ने फरीदाबाद के उपायुक्त का कार्यभार संभाला

शेयर करे :

2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी आयुष सिन्हा ने आज जिला फरीदाबाद के उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व वह मानेसर नगर निगम के आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले वह यमुना नगर में बतौर अतिरिक्त उपायुक्त और अन्य पदों पर कार्यरत रहे है।

सिन्हा ने 2018 की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय सातवीं रैंक प्राप्त की थी। शिमला में जन्मे और पले-बढ़े सिन्हा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वहीं से पूरी की। इसके पश्चात उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), गोवा से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक तथा बायोलॉजिकल साइंस में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की।

आयुष सिन्हा एक ऐसी पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं, जहाँ सार्वजनिक सेवा, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और संस्थागत मूल्यों की सुदृढ़ परंपरा रही है। उनके दादा बिहार कैडर में वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान दिया।

उनके पिता प्रदीप कुमार सिन्हा, एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर के पद से सेवानिवृत्त हुए और लंबे समय तक जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे। उनकी माता, प्रो. अलका वर्मा, शिमला स्थित प्रतिष्ठित सेंट बीड्स कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान करती रही हैं तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे चुकी हैं।

इसके अतिरिक्त, सिन्हा की धर्मपत्नी माधुरी कौशिक हरियाणा कैडर की 2019 बैच की IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में पुलिस सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

हमसे संपर्क करें