नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

फरीदाबाद में सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने शुरू किया “पुलिस की पाठशाला” और “डोर टू डोर सर्वे” में जागरूक कार्यक्रम

शेयर करे :

फरीदाबाद पुलिस द्वारा कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिसके निरंतर में 24 नवंबर को सामुदायिक पुलिसिंग टीम फरीदाबाद ने “नशा मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत अनखीर क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत टीम ने “डोर टू डोर सर्वे” कर आमजन को नशे के दुष्परिणामों और उससे बचाव के बारे में जागरूक किया।

इसके अलावा, सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर “पुलिस की पाठशाला” का आयोजन किया, जिसमें आमजन को नशे के खतरों, नशा मुक्ति के उपायों, MANAS एप, हेल्पलाइन 1933 और डायल 112 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अभियान के दौरान, अनखीर क्षेत्र में “डोर टू डोर सर्वे” के माध्यम से लगभग 200 घरों का सर्वेक्षण किया गया और लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया गया। वहीं “पुलिस की पाठशाला” के माध्यम से बोध विहार पार्क, दशहरा ग्राउंड NIT, और हार्डवेयर चौक पर कुल 400 से अधिक व्यक्तियों को जागरूक किया गया।

जागरूकता सत्र की प्रमुख बातें:

1.नशे के दुष्परिणाम और बचाव: सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों और इससे बचने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। टीम ने बताया कि कैसे नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।

2.MANAS एप और हेल्पलाइन सेवाएं: आमजन को MANAS एप और हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में जानकारी दी गई, जिसको मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति से संबंधित सहायता के लिए उपयोग किए जा सकते हैं। इसके अलावा, आपत्तिजनक या खतरनाक स्थिति में तुरंत मदद के लिए डायल 112 का 24/7 उपयोग करने की सलाह दी गई।

3.विजुअल जागरूकता: सत्र के अंत में, वीडियो वैन के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों पर आधारित एक शॉर्ट मूवी दिखाई गई, जिससे लोगों को नशे के खतरों के प्रति जागरूक किया गया।

हेल्पलाइन सेवाएं:

  • MANAS एप: मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
  • हेल्पलाइन 1933: नशे से संबंधित सहायता के लिए इस नंबर पर कॉल करें।
  • डायल 112: आपत्तिजनक या खतरनाक स्थिति में तुरंत मदद के लिए इस नंबर पर कॉल करें।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें