नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

हथीन उपमंडल के सरकारी अस्पताल में SDM ने अचानक निरीक्षण किया, गंभीर लापरवाहियां उजागर

शेयर करे :

पलवल जिले के हथीन उपमंडल के सरकारी अस्पताल में SDM अप्रतिम सिंह के औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर खामियां सामने आईं। निरीक्षण के समय आपातकालीन वार्ड में न तो कोई चिकित्सक मौजूद था और न ही कोई स्टाफ सदस्य। अस्पताल परिसर में चारों ओर गंदगी फैली हुई थी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। SDM अप्रतिम सिंह ने जब अस्पताल के आपातकालीन वार्ड का निरीक्षण किया, तो वहां कोई चिकित्सक या नर्स मौजूद नहीं थी। यह वार्ड 24 घंटे सक्रिय रहने वाला एक संवेदनशील विभाग है, जहां किसी भी समय आपात स्थिति उत्पन्न हो सकती है। निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्टाफ अपनी ड्यूटी से गैरमौजूद पाया गया।

अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। जगह-जगह कचरा और गंदगी फैली हुई थी। शौचालयों की हालत इतनी खराब थी कि उनका उपयोग करना भी मुश्किल था। मरीजों और उनके परिजनों ने भी साफ-सफाई को लेकर असंतोष जताया। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अस्पताल में आवश्यक दिशा-निर्देश और पहचान से संबंधित साइन बोर्ड नहीं लगे हुए थे। इससे मरीजों और आगंतुकों को अस्पताल परिसर में आवश्यक विभागों तक पहुंचने में परेशानी हो रही थी।

एसडीएम ने निरीक्षण में सामने आई सभी खामियों को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को भेजी है। उन्होंने संबंधित विभाग को अस्पताल की व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार करने के निर्देश देने की अनुशंसा की है। एसडीएम ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए आधुनिक उपकरण, दवाइयों की आपूर्ति और चिकित्सकीय सेवाओं को सुदृढ़ करने के प्रयास लगातार जारी हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सोहना के गांव खेड़ला की बेटी तानिया रोहिल्ला ने यूपीएससी की परीक्षा में 915वीं रैंक हासिल कर परचम लहराया है। तानिया ने यह मुकाम अपनी

अरावली पहाड़ी से सटे गांव खेड़ला के आबादी क्षेत्र में इन दिनों तेंदुआ बार-बार दिखाई दे रहा है। तेंदुआ गांव के तालाब में प्यास बुझाने

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

हमसे संपर्क करें