नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात में एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली मां और भाई पर चाकू से हमला कर हत्या की

शेयर करे :

मिर्जापुर जिले के मड़िहान इलाके में मंगलवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात में एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली मां और भाई की धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
आरोपी ने दोनों शवों को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की, लेकिन राहगीरों की सतर्कता से मामला उजागर हो गया। मड़िहान बाजार इलाके में राहुल गुप्ता नामक व्यक्ति ने अपनी सौतेली मां ऊषा (55) और उसके बेटे आयुष गुप्ता (30) की मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि सुबह किसी बात को लेकर आपसी कहा-सुनी के दौरान राहुल ने अपने सौतेले भाई आयुष पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी मां ऊषा ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो राहुल ने उस पर भी चाकू से वार कर दिए। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने दोनों शवों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर कहीं ले जाने का प्रयास किया। लेकिन रास्ते में आयुष का शव मड़िहान तिराहे पर गिर गया। जिसकी जानकारी राहुल को नहीं हो सकी। इसके बाद राहुल ने ऊषा का शव पटेवार मड़िहान नहर में फेंक दिया। लौटते समय आरोपी जब सड़क पर गिरे आयुष के शव को चादर से ढकने लगा तो वहां मौजूद दो राहगीरों ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया।

कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे राहुल को गिरफ्तार कर लिया और ट्रैक्टर ट्रॉली तथा हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी सौतेली मां ऊषा के शव को नहर में फेंकने की बात कुबूल कर ली है। पुलिस की टीम नहर में शव की तलाश में अभियान चला रही है।
मिश्रा ने बताया कि आयुष के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कार्रवाई जारी है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें