नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

उदयपुर में तेज रफ्तार कार ने ठेले को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

शेयर करे :

राजस्थान के उदयपुर शहर में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे एक ठेले को टक्कर मार दी और दो लोगों को रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा अंबामाता थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास हुआ। उसने बताया कि मृतकों की पहचान छीपा कॉलोनी के निवासी अब्दुल मजीद और मोहम्मद इमरान के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों रोज की तरह ठेले पर नाश्ता कर रहे थे। उसने बताया कि तेज रफ्तार कार ने पहले ठेले को टक्कर मारी और फिर दोनों व्यक्तियों को रौंदते हुए पलट गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर रास्ता जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें