नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

फरीदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित लोक कल्याण मेले का शुभारंभ

शेयर करे :

भारत सरकार की पीएम-स्वनिधि योजना को मार्च 2030 तक पुनर्गठित व विस्तारित किया गया है। इसके अंतर्गत 17 से 2 अक्टूबर तक 16 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवधि में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा निगम मुख्यालय में लोक कल्याण मेला लगाया जाएगा। महापौर प्रवीण जोशी ने मेला के उद्घाटन के बाद जानकारी दी कि यह मेला भारत सरकार के दिशा निर्देशों पर हरियाणा सरकार द्वारा लगाया गया है। जिसका उद्देश्य जन जन तक प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि इस मेले में लाभार्थी विभिन्न योजनाओं के तहत अपना आवेदन कर सकता है और उसकी समस्त जानकारी जुटा सकता है। यह काफी लाभदायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार के दिशा निर्देशों पर मेला का आयोजन किया जा रहा है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और विश्वकर्मा जयंती भी है इसी उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस क्रम में पहला लोक कल्याण मेला 17 सितम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नगर निगम फरीदाबाद मुख्यालय परिसर में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस लोक कल्याण मेले का उद्घाटन महापौर प्रवीण जोशी द्वारा किया गया।

उन्होंने कहा कि मेले में आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही लाभांवित भी किया गया। लोक कल्याण मेलों में प्रमुख योजनाओं के लिए लाभार्थियों ने आवेदन किया। जिसमें पीएम सुरक्षा बीमा योजना, दीनदयाल मिशन शहरी योजना, प्रधानमंत्री स्टेट वेंडर आत्मनिर्भर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के ज्यादा आवेदन आए हैं। इसके अलावा पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम जन धन योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, पीएम जननी सुरक्षा योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, पीएम आयुष्मान भारत योजना शामिल हैं। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि इन मेलों का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाना और उन्हें योजनाओं से लाभांवित करना है। इस अवसर पर नगर परियोजना अधिकारी द्वारका प्रसाद सहित निगम के अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें