राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए भारत सरकार बहुत प्रयास करती है। सरकार के अनेक प्रयासों में से एक है सरकारी कर्मचारियों के मध्य हिंदी में लेखन क्षमता तथा सृजनशीलता का विकास करना और इसी कड़ी में सरकारी कार्यालयों में कार्मिकों को अपने विचारों को पटल प्रदान करने के लिए हिंदी पत्रिकाएं प्रकाशित की जाती हैं। इसी कड़ी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा ने भी हिंदी गृह पत्रिका जिसका नाम “कुरुक्षेत्र” है उसका 9वाँ अंक जारी किया है।
बीमा आयुक्त (राजस्व तथा हितलाभ) दीपक जोशी, बीमा आयुक्त (पश्चिम अंचल) रामजी लाल मीना, बीमा आयुक्त (कार्मिक तथा प्रशासन, जनसंपर्क, राजभाषा तथा उत्तर अंचल) रत्नेश कुमार गौतम ने क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा की राजभाषा गृह पत्रिका कुरुक्षेत्र के 9वें अंक का विमोचन किया।
इस अवसर पर मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी अपर आयुक्त (हितलाभ) रवि प्रकाश आई ओ एफ एस, निदेशक (राजभाषा) श्याम सुंदर कथूरिया, संयुक्त निदेशक (राजभाषा) श्याम कुमार, सहायक निदेशक (राजभाषा) रोज़लीन हेमरोम व मुख्यालय की राजभाषा शाखा के अन्य कार्मिकों तथा क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा के क्षेत्रीय निदेशक सुगन लाल मीना और सहायक निदेशक (राजभाषा) बृजेश मिश्रा भी उपस्थिति रहे। पत्रिका के कलेवर, साज सज्जा तथा आलेखों की विविधता और विषयों को सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहा और इस उत्तम प्रयास को जारी रखने की शुभकामनाएं दी।