एमएचयू के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में भारत विश्व भर में आत्मनिर्भर है, जो न केवल अपने लिए अन्न का उत्पादन कर रहा है, बल्कि दुनिया के बहुत से देशों को भी अनाज भेज रहा है। इजराइल के साथ भारत के मजबूत संबंध है चाहे वो रक्षा क्षेत्र, साईंस टैक्नोलॉजी, कृषि क्षेत्र आरे ज्ञान का आदान-प्रदान हो। हर क्षेत्र में इजराइल की भारत के साथ सांझेदारी अहम रही है। उन्होंने कहा कि भारत की जनसंख्या बढ़ रही है, इसके साथ भारत को खेती-किसानी में नई तकनीकों को अपनाकर खेती कार्य आगे बढऩा होगा, जिनसे प्राकृतिक संसाधनों पर बोझ कम पड़े साथ ही गुणवत्तायुक्त उत्पादन हो।
कृषि क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के महत्व के बारे में अवगत कराया ओर कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान की भूमिका के बारे में बताया। कृषि में महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली महिलाओं ने उद्यान विभाग के केन्द्र उप-उष्णकटिबंधीय फल केंद्र लाडवा और उद्यान विभाग के केन्द्र एकीकृत मधुमक्खी पालन उत्कृष्टता केन्द्र रामनगर का दौरा किया। बागवानी विभाग हरियाणा द्वारा उद्यान प्रशिक्षण संस्थान उचानी करनाल में इंडो-इजराइल के तहत कृषि में महिला सशक्तिकरण विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से 70 से अधिक महिला अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों द्वारा उद्यान विभाग के केन्द्र उप-उष्णकटिबंधीय फल केन्द्र, लाडवा (कुरुक्षेत्र) का दौरा किया। केन्द्र पर पहुंचने पर डॉ धर्मपाल ने प्रतिभागियों का स्वागत किया गया तथा अतिरिक्त निदेशक जोगिंद्र घणघस ने केन्द्र पर किसानों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस आयोजन के दौरान सभी प्रतिभागियों द्वारा उद्यान विभाग के केन्द्र एकीकृत मधुमक्खी पालन उत्कृष्टता केन्द्र, रामनगर (कुरुक्षेत्र) का दौरा किया। केंद्र पर पहुंचने पर केन्द्र संचालक व उप-निदेशक उद्यान, डॉ. सत्येन्द्र कुमार यादव ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।