नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

दुनिया के लिए आशा की किरण बनकर उभर रहा है भारत : प्रधानमंत्री मोदी

शेयर करे :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत दुनिया के लिए आशा की किरण बनकर उभर रहा है। साथ ही उन्होंने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का उल्लेख करते हुए कहा कि यह महत्वाकांक्षी भारत के लिए है और देश के विनिर्माताओं को इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी क्षमताएं बढ़ानी चाहिए। संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन, मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सुधारों के क्रियान्वयन में संसद सदस्यों के सकारात्मक योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

मोदी ने कहा कि उनके आलोचक भी सरकार की अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता को स्वीकार करते हैं और सुधारों की यह परंपरा अगली पीढ़ी के सुधारों के साथ भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनसांख्यिकी दुनिया के लिए बड़ी उम्मीद प्रदान करती है। प्रधानमंत्री ने कहा, लोकतंत्र के इस मंदिर में भारत के पास शक्ति, लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से लिए गए फैसलों के लिए सम्मान का संदेश देने अवसर है… संदेशों को वैश्विक स्तर पर स्वीकार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय व्यवधान उत्पन्न करने का नहीं, बल्कि समाधान खोजने का है। कि यह बजट सत्र 21वीं सदी के पहले चतुर्थांश के समापन और अगले चतुर्थांश की शुरुआत का प्रतीक है। मोदी ने कहा, वर्ष की शुरुआत बेहद सकारात्मक रही है और आत्मविश्वास से भरा भारत दुनिया के लिए आशा की किरण और आकर्षण का केंद्र बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के नए चतुर्थांश की शुरुआत में भारत-यूरोपीय संघ के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारत के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और आगे की आशाजनक दिशा को दर्शाता है। यह समझौता महत्वाकांक्षी भारत, आकांक्षी युवाओं और आत्मनिर्भर भारत के लिए मुक्त व्यापार का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय विनिर्माता इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ हुआ मदर ऑफ ऑल डील्स करार एक विशाल बाजार खोलता है और इससे भारतीय उत्पाद कम लागत पर वहां पहुंच सकेंगे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

हमसे संपर्क करें