नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

डबल खिताब से चूका भारत

शेयर करे :

हांगाकांग में भारत खिलाडिय़ों ने रविवार को 2 खिताब जीतने का सुनहरा मौका गंवा दिया। खिताबी मुकाबले में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल टीम और लक्ष्य सेन को यहां हांगकांग ओपन सुपर 500 Badminton Tournament के फाइनल में हार के साथ उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा। लक्ष्य दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग की चुनौती के सामने बिल्कुल भी नहीं टिक पाए और उन्हें पुरुष एकल के एकतरफा फाइनल में 15-21 ,12-21 से हार का सामना करना पड़ा। पिछले महीने लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली दुनिया की नौवें नंबर की भारतीय जोड़ी को पहला गेम जीतने के बावजूद 61 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण फाइनल में चीन की दुनिया की छठे नंबर की जोड़ी के खिलाफ 21-19, 14-21, 17-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

चिराग ने कहा, यह हफ्ता अच्छा रहा, विशेषकर विश्व चैंपियनशिप के एक हफ्ते बाद और अब हम फाइनल खेल रहे थे। उन्होंने कहा, आप खिताब जीतना चाहते हैं लेकिन उन्हें श्रेय जाता है, वे भी अच्छा खेले। अगली बार भी मौका मिलेगा और कुल मिलाकर मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। थाईलैंड ओपन जीतने के बाद भारतीय जोड़ी 16 महीनों में पहली बार फाइनल में खेल रही थी और इस हार के साथ सुपर 500 फाइनल में इस जोड़ी का परफेक्ट रिकॉर्ड भी टूट गया। सात्विक और चिराग ने इससे पहले अपने चारों सुपर 500 फाइनल में खिताब जीता था। इस सत्र में छह बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय जोड़ी की लियांग और वैंग के खिलाफ 10 मैच में यह सातवीं हार है जबकि उन्होंने तीन जीत दर्ज की है। भारतीय जोड़ी ने पेरिस में विश्व चैंपियनशिप के दौरान चीन की इस जोड़ी को हराया था। सात्विक और चिराग ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहला गेम जीता लेकिन इस लय को बरकरार रखने में नाकाम रहे और निर्णायक गेम में 2-11 से पिछडऩे के बाद उनकी हार लगभग तय हो गई थी।

चिराग ने कहा, मुझे लगता है कि शटल थोड़ी तेज आ रही थी। उन्होंने शुरुआती चार-पांच स्ट्रोक में हम पर काफी दबाव डाला क्योंकि वह काफी अच्छी तरह रिटर्न कर रहे थे। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि दूसरे और तीसरे गेम में हम बेहतर योजना बना सकते थे। पहले गेम में हमने काफी अच्छी तरह सामना किया लेकिन दूसरे और तीसरे गेम में हम ऐसा नहीं कर पाए। शुरुआती गेम में दोनों जोडिय़ों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। चिराग ने शुरुआत में ही तेज स्मैश लगाकर 0-2 से पिछड़ रही भारतीय जोड़ी को वापसी दिलाई। चिराग ने 10-10 के स्कोर पर दमदार स्मैश के साथ ब्रेक तक भारतीय जोड़ी को 11-10 की मामूली बढ़त दिलाई। ब्रेक के बाद भारतीय जोड़ी ने आक्रामक रुख अपनाया और लगातार कई जबरदस्त स्मैश के साथ 13-11 से आगे हो गए। वैंग के शरीर की तरफ खेले सात्विक के शॉट और फिर चिराग की तीखी सर्विस से भारतीय जोड़ी ने चार अंक की बढ़त बनाई। चीन के खिलाडिय़ों ने नेट पर भारतीय खिलाडिय़ों की गलती का फायदा उठाकर लगातार चार अंक के साथ वापसी की।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें