नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

भारत बनाम ओमान: सुपर 4 से पहले बल्लेबाजों को मौका देना चाहेगा भारत

शेयर करे :

पहले 2 मैच में छोटे लक्ष्य आसानी से हासिल करने वाली सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम शुक्रवार को अबू धाबी में होने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने अंतिम ग्रुप लीग मैच में ओमान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करना और 20 ओवरों का पूरा उपयोग करना पसंद करेगी। भारतीय टीम सुपर 4 के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है और रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच से इससे पहले ओमान के खिलाफ बल्लेबाजों को मौका देने का यह सुनहरा अवसर है। भारत ने इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और पाकिस्तान के खिलाफ छोटे लक्ष्य आसानी से हासिल किए थे। अभिषेक शर्मा ने अपेक्षा के अनुरूप तेज़ शुरुआत की है, लेकिन शुभमन गिल को क्रीज पर कुछ समय बिताने की जरूरत है।

कप्तान सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वह चाहेंगे कि तिलक वर्मा को बल्लेबाजी करने का कुछ और समय मिले। भारत अगर फाइनल में पहुंचता है तो उसे 7 दिन के अंदर 4 मैच खेलने होंगे और इसे देखते हुए टीम प्रबंधन हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को भी बल्लेबाजी का कुछ मौका देना चाहेगा। भारतीय गेंदबाजी इतनी मजबूत है कि अगर ओमान पहले बल्लेबाजी करता है, तो मैच जल्दी खत्म होने की पूरी संभावना है क्योंकि जतिंदर सिंह की अगुवाई वाली टीम कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाजों का सामना कर पाएगी इसकी संभावना बहुत कम नजर आती है।

पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ ओमान के 2 मैचों में उनकी बल्लेबाजी स्पष्ट रूप से सर्वश्रेष्ठ नहीं थी। उनकी हालत ऐसी रही है कि 2 मैचों में एक भी बल्लेबाज़ 30 का व्यक्तिगत स्कोर पार नहीं कर पाया। हम्माद मिर्जा ने पाकिस्तान के खिलाफ 27 रन जबकि आर्यन बिष्ट ने यूएई के खिलाफ 32 गेंदों पर 24 रन बनाए जो इन मैच में उसकी तरफ से सर्वाेच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज रहे। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर अपनी टीम के साथ ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहेंगे, सिवाय इसके कि वह सुपर 4 से पहले जसप्रीत बुमराह को थोड़ा आराम दे सकते हैं। वह भी अगर वह ऐसा करना चाहें। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करने और अच्छी तरह से आराम करने के बाद, बुमराह खुद भी शायद ब्रेक नहीं चाहते होंगे, लेकिन जब बात आपके सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज की हो तो फिर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है। इससे टीम को अर्शदीप सिंह को परखने का भी मौका मिलेगा। टीम प्रबंधन इस मैच में वरुण और कुलदीप में से किसी एक को विश्राम देकर हर्षित राणा को भी मौका दे सकता है। इस मैच में सूर्यकुमार अपने बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं।।। भारत के लिए एकमात्र अनजान पहलू शेख़ ज़ाएद स्टेडियम का विकेट होगा, जहां वह इस टूर्नामेंट का अपना एकमात्र मैच खेलेगा। दरअसल भारतीय टीम अभ्यास के लिए भी अबु धाबी नहीं जा रही है क्योंकि वहां पहुंचने में बस से 2 घंटे लगते हैं। ओमान के लिए यह बड़ा मैच होगा और उसके खिलाड़ी इसमें अपनी छाप छोडऩे के लिए बेताब होंगे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें