नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

भारत की विश्व कप विजेता खिलाड़ियों को WPL नीलामी में मिल सकती है मोटी धनराशि

शेयर करे :

भारत की विश्व कप विजेता स्टार दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़ और श्री चरणी को गुरुवार को यहां होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की पहली मेगा नीलामी में मोटी धनराशि मिलने की उम्मीद है, जबकि विदेशी दिग्गज लॉरा वोलवार्ट और सोफी एक्लेस्टोन पर भी बड़ी बोली लगने की संभावना है। कुल 277 खिलाड़ी (194 भारतीय और 83 विदेशी) पहली बार होने वाली इस मेगा नीलामी का हिस्सा होंगे। पांंच टीमें अधिकतम 73 स्थानों को भरने की कोशिश करेंगी, जिनमें 50 भारतीय और 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ी टीम में शामिल किए जा सकते हैं।

मार्की खिलाड़ियों में भारत की दीप्ति और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और अमेलिया केर, इंग्लैंड की प्रमुख स्पिनर एक्लेस्टोन, आस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग तथा दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट शामिल हैं। वनडे विश्व कप जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की भारी मांग होगी। टूर्नामेंट की प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा पर अच्छी बोली लगने की संभावना है। उन्हें विश्व कप फाइनल के तुरंत बाद यूपी वॉरियर्स ने रिलीज़ कर दिया था।

क्रांति और चरणी जैसी युवा खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगने की संभावना है। इनके अलावा पहले 3 सत्र में गुजरात जायंट्स के लिए खेल चुकी बल्लेबाज हरलीन देओल और ऑलराउंडर स्नेह राणा भी दौड़ में हैं।
विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाली वोलवार्ट और नादिन डी क्लार्क, फोबे लिचफील्ड और अलाना किंग के साथ-साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान लैनिंग जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी आकर्षक सौदे मिलने की उम्मीद है। सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन करने के बाद यूपी वॉरियर्स के पास नीलामी में सबसे अधिक राशि (14.5 करोड़ रुपए) है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम राशि (5.70 करोड़) है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के पास कोई राइट टू मैच विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। एसोसिएट देशों की 4 खिलाड़ी तीर्था सतीश और ईशा ओज़ा (दोनों यूएई), तारा नॉरिस (अमेरिका) और थिपाचा पुथावोंग (थाईलैंड) भी नीलामी सूची में शामिल हैं। टूर्नामेंट 7 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें