नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

BBA छात्रों का Mother Dairy नई दिल्ली का औद्योगिक भ्रमण

शेयर करे :

सतयुग दर्शन इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के BBA द्वितीय वर्ष के छात्रों ने नई दिल्ली स्थित मदर डेयरी प्लांट का इंडस्ट्रियल विजिट किया। यह भ्रमण टेक्निकल क्लब, डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज SDIET के तत्वावधान में आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने यह जाना कि किस प्रकार मदर डेयरी सीधे किसानों से दूध एकत्रित करती है, उसकी शुद्धता और गुणवत्ता की जाँच हेतु 29 प्रकार के मिलावट परीक्षण किए जाते हैं और फिर दूध को पाश्चुरीकरण प्रक्रिया से गुजारा जाता है, जिससे उपभोक्ताओं तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दूध पहुँच सके।

इस औद्योगिक भ्रमण में छात्रों को मौके पर ही गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव भी दिया गया।विशेष रूप से, दो छात्रों ने स्वयं डिटर्जेंट और यूरिया की जाँच प्रयोगशाला में करके व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर छात्रों के साथ डॉ. मुनीश एसोसिएट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज तथा शुभम अग्रवाल असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज भी उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र त्यागी ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण छात्रों को उद्योग जगत से जोड़ते हैं और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ करियर की नई दिशाएँ भी प्रदान करते हैं। समग्र रूप से यह औद्योगिक भ्रमण छात्रों के लिए अत्यंत सूचनाप्रद और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। इसने न केवल उन्हें कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ने का अवसर प्रदान किया, बल्कि उनके व्यावसायिक दृष्टिकोण को भी और अधिक सशक्त बनाया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें