नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पीएम मोदी की प्रेरणा से यूपी ‘बीमारू’ छवि से निकलकर अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ बना: सीएम योगी

शेयर करे :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की छवि को पीछे छोड़ते हुए भारत की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत संबल बन रहा है। मथुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तर प्रदेश के पहले दौरे पर हार्दिक स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि नितिन नवीन का (पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद) पहला दौरा योगेश्वर श्रीकृष्ण की पवित्र भूमि मथुरा में हुआ है।

उत्तर प्रदेश की जनता और राज्यभर के भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का हार्दिक स्वागत करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री ने नितिन नवीन को युवा ऊर्जा और संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के पाटलिपुत्र से पांच बार विधायक रह चुके नवीन ने भाजपा में विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मथुरा और इसके आसपास के क्षेत्रवृंदावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन, नंदगांव और बलदेव सदियों से सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए प्रेरणा के केंद्र रहे हैं।

उन्होंने कहा, इस भूमि का हर कण श्रीकृष्ण और राधा रानी की आध्यात्मिक विरासत को अपने भीतर समेटे हुए है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह जिला भाजपा के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि होने के कारण भी विशेष महत्व रखता है। डबल इंजन सरकार के तहत हुए विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का विकास इंजन बन गया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, सरकार ने प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित की है और बिना किसी भेदभाव के कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है, जिससे किसान, युवा, महिलाएं और गरीब समान रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए गांवों से लेकर शहरों तक विकास कार्य प्रभावी ढंग से किए जा रहे हैं। राज्य की बदली छवि पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब उत्तर प्रदेश अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहा था और उसकी विरासत का उपहास उड़ाया जाता था। योगी आदित्यनाथ ने कहा, वही उत्तर प्रदेश भारत के आर्थिक विकास में निर्णायक भूमिका निभा रहा है, जिसमें युवा, किसान और महिलाएं सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में विकास को नई गति देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब वन और साईं धाम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस

हमसे संपर्क करें