नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

झारखंड: बंगाल के कारोबारी और उसके सहयोगी के अपहरण के आरोप में 6 गिरफ्तार

शेयर करे :

झारखंड के खूंटी जिले में पश्चिम बंगाल के एक व्यवसाई और उसके सहयोगी का अपहरण करके 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जरियागढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के तिलमी इलाके में हुई। पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही उसने दोनों पीड़ितों को बचा लिया।

तोरपा अनुमंडल अधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा, हमने दोनों पीड़ितों को बचा लिया है और इस अपराध में कथित रूप से शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि व्यापारी हारू मुखर्जी (65) अपने सहयोगी विजय ओरांव(40) के घर ईंट भट्ठे में काम करने के लिए मजदूरों की भर्ती करने आया था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी खूंटी के अलग-अलग इलाकों से हैं और पुलिस ने उनके पास से एक चार पहिया वाहन, तीन मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें