नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

केजरीवाल–मान ने शुरू की मुख्यमंत्री सेहत योजना, हर परिवार को 10 लाख तक मुफ्त इलाज

शेयर करे :

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सेहत योजना की शुरुआत की जिसके तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपए तक का नि:शुल्क चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत राज्य के सभी 65 लाख परिवारों को शामिल किया गया है। योजना का लाभ पंजाब का कोई भी निवासी उठा सकेगा, जिसके पास आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र हैं।

अधिकारियों के अनुसार, इस योजना में 2,500 से अधिक चिकित्सीय उपचार शामिल हैं और सरकारी अस्पतालों के साथ कुछ निजी अस्पतालों में भी इसका लाभ मिलेगा। योजना की शुरुआत के बाद समारोह को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, आज का दिन केवल पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है।

भगवंत मान सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पिछले 4 वर्षों का यह कार्यकाल पंजाब के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। इस अवसर पर आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा और हरपाल सिंह चीमा भी मौजूद थे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

हमसे संपर्क करें