नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

केजरीवाल को 10 दिनों में मिल जाएगा आवास

शेयर करे :

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 10 दिनों के भीतर उचित आवास आवंटित करेगी। केंद्र ने न्यायमूर्ति सचिन दत्ता के समक्ष यह बयान दर्ज कराया, जिन्होंने कहा कि आवास आवंटन से संबंधित मुद्दों को हल किया जाना चाहिए। अदालत आप द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को यहां एक बंगला आवंटित करने के लिए केंद्र को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

केंद्र का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया, उन्हें (केजरीवाल) आज से 10 दिनों के भीतर उचित आवास आवंटित किया जाएगा। आप मेरा बयान दर्ज कर सकते हैं। मेहता की दलील अदालत की उस टिप्पणी के जवाब में आई है कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने हाल में कहा था कि इस मुद्दे को जल्द ही हल किया जाएगा।आप की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने कहा कि जो आवास दिया गया है वह केजरीवाल को पहले दिए गए आवास से कमतर नहीं होना चाहिए। वे मुझे टाइप 5 आंवटित नहीं कर सकते। मैं बहुजन समाज पार्टी नहीं हूं।  इस पर कोर्ट ने कहा, अगर आप खुश नहीं हैं तो इसे न लें। आप सॉलिसिटर जनरल से बातचीत करके मुद्दे को हल कर सकते हैं। इस बीच, सॉलिसिटर जनरल ने टिप्पणी की, आम आदमी कभी टाइप 8 के लिए नहीं लड़ता है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें