नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

रिंक नहीं होने से स्केटिंग खिलाड़ी दूसरे शहरोंं में अभ्यास करने को मजबूर

शेयर करे :

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस खेल परिसर पलवल व जिले के दूसरे खेल परिसरों में स्केटिंग ट्रैक की सुविधा नहीं होने से स्केटिंग का खेल जिला पलवल में आगे नहीं बढ़ पा रहा हैं। जिससे क्षेत्र के स्केटिंग खेल के खिलाड़ियों में खेल विभाग के खिलाफ नाराजगी है। स्केटिंग का ट्रैक नहीं होने से क्षेत्र के खिलाड़ी दूसरे शहरों के स्केटिंग ट्रैक में जाकर अपने खेलों की तैयारी करने को मजबूर है। दूसरे शहरों के स्केटिंग ट्रैक में जाकर स्केटिंग की तैयारी करने से खिलाड़ियों का समय और धन बर्बाद होता है।

जिससे खिलाड़ियों में भारी नाराजगी है। जानकारी के अनुसार जिला पलवल को बने 18 साल के करीब हो गए हैं। परंतु अभी भी जिला पलवल के पलवल, होडल, हथीन, हसनपुर शहरों मे स्केटिंग ट्रैक की कोई सुविधा नहीं हैं। जिसकी वजह से स्केटिंग खेल खेलने वाले खिलाड़ियों को फरीदाबाद, गुरूग्राम, दिल्ली, पंचकूला आदि शहरों में जाकर वहां के स्केटिंग ट्रैकों में जाकर अपनी स्केटिंग खेलों की तैयारी करनी पड़ रही हैं। दूसरे शहरों में जाकर स्केटिंग खेल की तैयारी करने में खिलाड़ियों का समय और धन बर्बाद होता है। दूसरे शहरों में जाकर स्केटिंग खेल की तैयारी करने का खर्चा गरीब, लड़कियां आदि नहीं उठा पाते हैं। जिसकी वजह से वे स्केटिंग खेल को कई बार बीच में ही छोड़ने को मजबूर होते हैं।

खिलाड़ियों का कहना है कि वहीं महिला स्केटिंग खिलाड़ियों को उनके परिवार जन मंजूरी ही नहीं देते हैं। जिससे वे अपने स्केटिंग के खेल को कई बार बीच में ही छोड़ने को मजबूर होते हैं। कुछ युवक और युवती कई बार अपनी स्केटिंग खेल की तैयारी सड़कों आदि पर ही करने को मजबूर होते है। जिससे उनका अंतर्राष्ट्रीय स्केटिंग खिलाड़ी बनने के अरमान बीच में ही छूट जाता हैं। लोगों का कहना है कि स्केटिंग खेल बगैर ट्रैक के नहीं खेला जाता हैं। कई बार सड़कों आदि पर स्केटिंग की तैयारी करने पर स्केटिंग खिलाड़ी चोटिल तक हो जाते हैं।

जिससे उनका कैरियर ही बर्बाद हो जाता हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि उन्होंने कई बार पलवल जिला खेल परिसर में स्केटिंग के ट्रैक बनवाने के लिए पलवल के विधायक व खेल मंत्री गौरव गौतम , सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जुर , मुख्य मंत्री नायाब सिंह सैनी व पूर्व मुख्य मंत्री व केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मांग की है परंतु आज तक उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई है और स्केटिंग ट्रैक का निर्माण नहीं हुआ है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

फरीदाबाद के गांव चांदावली में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह एवं जशवंत पावर सैनी पार्षद कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री

हमसे संपर्क करें