नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

जितेश शर्मा को फिनिशर के तौर पर आजमाने का आखिरी मौका

शेयर करे :

मध्यक्रम में संजू सैमसन की असफलता मुख्य कोच गौतम गंभीर की चिंता का सबब होगी और भारतीय टीम प्रबंधन श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को एशिया कप सुपर 4 चरण के आखिरी और बेमानी मुकाबले में जितेश शर्मा को आजमा सकता है। भारत की बांग्लादेश पर जीत के साथ ही श्रीलंका फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया जिसे सुपर 4 में बांग्लादेश और पाकिस्तान ने भी हराया था। पूरी संभावना है कि रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय बल्लेबाजी क्रम में सैमसन फिट होते नहीं दिख रहे। भारतीय टीम के लिए चिंता का दूसरा कारण टूर्नामेंट में अभी तक दस कैच छूटना भी है जिनमें से 5 बांग्लादेश के खिलाफ छूटे। बड़े मैचों में इस तरह की कोताही की गुंजाइश नहीं रहती और स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने भी स्वीकार किया कि इस विभाग में सुधार करना होगा। चक्रवर्ती की गेंदों पर भी कई कैच छूटे हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ 2 विकेट लेने वाले चक्रवर्ती ने कहा , इस स्तर पर कोई बहाना नहीं बनाया जा सकता। एक टीम के रूप में हमें सारे कैच लपकने ही होंगे। हम फाइनल में पहुंच गए हैं और कैच नहीं टपकाए जा सकते।  वैसे उन्होंने क्षेत्ररक्षकों का बचाव किया क्योंकि दुबई स्टेडियम की फ्लडलाइट ऊंचे टावर पर नहीं है और फुटबॉल स्टेडियम की लाइट जैसी लगती है। चक्रवर्ती ने कहा, वैसे रिंग आफ फायर (फ्लडलाइट डिजाइन) से बाधा पहुंचती है क्योंकि यह कभी कभी सीधे आंख पर आती है।

हमें इसकी आदत डालनी होगी। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में सैमसन को बल्लेबाजी में शीर्ष सात में भी नहीं उतारा गया और अब सवाल उठता है कि अगर वह अक्षर पटेल के पहले भी आने के लायक नहीं हैं तो टीम में क्या कर रहे हैं। चौथे नंबर पर शिवम दुबे को उतारना समझ में आता है क्योंकि कलाई के स्पिनरों को वह बखूबी खेलते हैं लेकिन मध्यक्रम में बायां . दायां संयोजन रखने के लिए यह सही नहीं था। हार्दिक पंड्या को उनसे पहले बाएं हाथ के 2 बल्लेबाजों तिलक वर्मा और अक्षर के साथ भेजा गया। फील्डिंग कोच रियान टेन डोइशे ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले कहा था , संजू अभी देख रहा है कि पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कैसे करनी है। 

ऐसी भी संभावना है कि सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ औपचारिकता के मैच में तीसरे नंबर पर उतारा जाए। समझा जाता है कि शीर्षक्रम के बल्लेबाज के तौर पर सैमसन के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें बाहर नहीं किया जा रहा लेकिन इस प्रारूप में हर खिलाड़ी की अपनी भूमिका है। जितेश शर्मा मध्यक्रम के बल्लेबाज होने के साथ फिनिशर भी हैं।  जितेश ने आईपीएल में पांचवें नंबर पर 18 पारियों में 374 रन बनाए जबकि छठे नंबर पर 15 पारियों में 384 रन जोड़े। सातवें नंबर पर उन्होंने सात पारियों में 178 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से 136 रन बनाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया जा सकता है अगर वह इसके इच्छुक हैं। मैच: रात 8.00 बजे से

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें