नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

राजकीय महाविद्यालय में व्यक्तित्व विकास एवं महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान का आयोजन

शेयर करे :

राजकीय महाविद्यालय पलवल में कार्यवाहक प्राचार्य तरुण सैनी के निर्देशन में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी पिंकी के निर्देशन में व्यक्तित्व विकास एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर एक प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का संचालन डॉ. स्वाति (राजकीय महाविद्यालय हथीन) द्वारा किया गया। डॉ. स्वाति ने अपने व्याख्यान में व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारते हैं। व्यक्तित्व विकास से महिलाएँ सामाजिक एवं व्यावसायिक चुनौतियों का डटकर सामना कर सकती हैं। महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वास्तविक सशक्तिकरण शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता, निर्णय लेने की क्षमता और आत्म-जागरूकता से ही सम्भव है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे अपनी क्षमताओं को पहचानें, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें और रूढिय़ों को तोड़ें। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य दिलबाग सिंह, वंदना भारद्वाज, डॉ. अनीता मिश्रा, सरिता, डॉ दीपिका, निशा रानी एवं डॉ ओम प्रकाश उपस्थित रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सोहना के गांव खेड़ला की बेटी तानिया रोहिल्ला ने यूपीएससी की परीक्षा में 915वीं रैंक हासिल कर परचम लहराया है। तानिया ने यह मुकाम अपनी

अरावली पहाड़ी से सटे गांव खेड़ला के आबादी क्षेत्र में इन दिनों तेंदुआ बार-बार दिखाई दे रहा है। तेंदुआ गांव के तालाब में प्यास बुझाने

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

हमसे संपर्क करें