नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

लायंस क्लब पलवल ने शुरू किया ब्लड टेस्टिंग सेंटर, 65% कम दरों पर होंगे टेस्ट

शेयर करे :

लायंस क्लब पलवल ने समाज सेवा मे एक और अग्रणी कदम बढाया है। क्लब की तरफ से ब्लड टेस्टिंग सेंटर की शुरूआत की गई है। जहां बाजार रेट से 65 % कम रेट पर सभी टेस्ट किए जाएंगे। खेल मंत्री गौरव गौतम ने इस सेंटर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में लायंस क्लब के जनपद गवर्नर ओमकार सिंह रेनू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस काार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष अजनीत कालडा ने की व मंच संचालन बंसीधर मख्रीजा ने किया। इस मौके पर गौतम ने कहा कि यह ब्लड टेस्टिंग सेंटर उन जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान का काम करेगा जो पैसो के अभाव में अपनी बिमारियो की जांच नही करवा पाते है। इसके लिए लायंस क्लब की मानव सेवा का ये सराहनीय कदम है। कार्यक्रम में क्लब के प्रधान अजनीत कालडा ने बताया कि क्लब में पहले से चार प्रोजेक्ट चल रहे है जिसमें निशुल्क आंखो की जांच व निशुल्क आप्रेशन, महिलाओ के लिए सिलाई कढाई व ब्यूटी पार्लर का कोर्स और अंग्रेजी बोलना व लिखना शामिल है। अब ये पांचवा प्रोजेक्ट ब्लड टेस्टिंग सेंटर की शुरूआत शहर की मशहूर केसी प्रशांत लैब से टाइअप करके खोला गया है।

लायंस भवन में रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक कोई भी व्यक्ति ब्लड टेस्ट करवा सकता है। उन्होने बताया कि लायंस क्लब पलवल की स्थापना जुलाई 1976 में हुई थी और क्लब इस वर्ष अपनी गोल्डन जृृबली मनाएगा। लायंस क्लब पलवल के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र कालडा ने सभी को क्लब की गतिविधियो से अवगत कराया। इस मौके पर छात्राओ ने अपने हाथ से बनाए हुए परिधानो की प्रदर्शनी भी लगाई जिसे खेल मंत्री सहित सभी मेहमानो ने सराहा। इसके अलावा परीक्षा में उर्तीण प्रथम , द्वितिय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओ को समाज सेवी प्रतिमा की तरफ से निशुल्क सिलाई मशीन उपहार स्वरूप दी गई। कार्यक्रम में डा. राजीव अग्रवाल, डा. प्रशांत गुप्ता, मार्किट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज विरमानी, अर्जुन विरमानी, विजय आर्य, लायन संदीप कुमार, डा. प्रतिभा अग्रवाल, राकेश कुमार जगगी, जनपद सचिव योगेश गुप्ता, रिजन चेयरमैन राहुल सिंगल, स्किल विभाग के अध्यक्ष योगेन्द्र तेवतिया , रेडक्रास पलवल से अंजलि भयाना, एसडी कालेज की प्रोफेसर वंदना कालडा, गीता भवन ट्रस्ट से कमल कालडा, मनीष जैन, तरूण जुनेजा, खुशाल गांधी, अमित चुटानी, अशोक सरदाना, कृष्ण छाबडा, रश्मि मंगला आदि विशेष अतिथियो ने छात्राओ का हौसला बढाया।

इसके अलावा छात्राओ को सिलाई कढाई का कोर्स करवाने वाली कल्पना डागर, पार्लर का कोर्स करवाने वाली सोनिया सेनी और तथा छात्राओ को अंग्रेजी का कोर्स करवाने वाली चाहत मनचंदा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब पलवल के सचिव अजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष पराग कालडा, डा. सुभाष गोयल, संजय खत्री, विनोद बसंल, पदम जैन, ब्रिजमोहन तायल, आसानंद छाबडा, नितिन जैन, विपिन सिंगला, कनुज खुराना, निपुन मलिक, राहुल डंग, राहुल गुप्ता, पुनित कालडा, आदि ने अपना विशेष योगदान दिया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

हमसे संपर्क करें