नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

महिंद्रा ने मनुलाइफ के साथ मिलाया हाथ ,भारत में 50:50 जीवन बीमा संयुक्त किया

शेयर करे :

महिंद्रा ने मनुलाइफ के साथ 50:50 अनुपात में जीवन बीमा संयुक्त उद्यम स्थापित करने के लिए समझौता करने की 13 नवंबर को जानकारी दी। इसमें दोनों साझेदारों की ओर से 3,600-3,600 करोड़ रुपए का निवेश शामिल है। यह नया उद्यम भारत में महिंद्रा और कनाडा की जवीन बीमा कंपनी मनुलाइफ की मौजूदा उपस्थिति को मजबूत करेगा। साथ ही यह दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है।

यह ग्राहकों की वित्तीय भलाई को बढ़ाने में उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगा। मुंबई स्थित कंपनी ने बयान में कहा कि प्रत्येक शेयरधारक की कुल पूंजी प्रतिबद्धता 3,600 करोड़ रुपए तक है। इसमें प्रत्येक शेयरधारक से पहले 5 वर्ष में ।,250 करोड़ रुपए का निवेश करने की उम्मीद है।

महिंद्रा समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) अनीश शाह ने कहा, महिंद्रा ब्रांड की मजबूती, ग्रामीण और अर्ध-शहरी भारत में गहन वितरण क्षमताएं एवं निष्पादन उत्कृष्टता, जीवन बीमा को एक व्यापक वित्तीय सेवा खंड बनाने के हमारे लक्ष्य की दिशा में एक तार्किक विस्तार बनाती हैं।
मनुलाइफ के अध्यक्ष एवं सीईओ फिल विदरिंगटन ने कहा, यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि हम भारत में दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बीमा बाजारों में से एक में प्रवेश करना चाहते हैं। इससे हमारा विविध खंड और मजबूत होगा। साथ ही हमें भविष्य की विशाल अर्थव्यवस्था में जबरदस्त वृद्धि के लिए तैयार करेगा।

खबर समाप्त…….

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें