नवीनतम पोस्ट

3 मार्च-उपायुक्त प्रीति ने गांव धौड़ंग ब्लॉक जगाधरी में स्वच्छ

होली के पावन अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी)

बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ सामने आया है।

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाने को तैयार

शेयर करे :

बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक संदेश साझा करते हुए सक्रिय राज्य राजनीति से हटकर राज्यसभा जाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने पिछले 2 दशकों से मिले जनसमर्थन के लिए जनता का आभार जताया और कहा कि इसी भरोसे की बदौलत उन्होंने बिहार की सेवा की। नीतीश कुमार ने अपने संदेश में बताया कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों का भी सदस्य बनें। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए वे इस बार राज्यसभा का सदस्य बनने की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि पद में बदलाव के बावजूद बिहार के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पहले की तरह बनी रहेगी और जो नई सरकार बनेगी उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर के बाद बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। करीब दो दशक बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति बन रही है और पहली बार भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में केंद्रीय मंत्री Nityanand Rai का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वे यादव समुदाय से आते हैं और बिहार की राजनीति में भाजपा के महत्वपूर्ण नेताओं में गिने जाते हैं। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Samrat Choudhary का नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल है। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि भाजपा नेतृत्व किसी नए चेहरे या अति-पिछड़े वर्ग से आने वाली महिला नेता को भी मौका दे सकता है। इसी बीच नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के साथ उनके बेटे Nishant Kumar की राजनीति में संभावित एंट्री को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार उन्हें जेडीयू कोटे से विधान परिषद का सदस्य बनाकर नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि जेडीयू उन्हें नीतीश कुमार का राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाकर पार्टी के पारंपरिक वोट बैंक, खासकर अति-पिछड़ा वर्ग को अपने साथ बनाए रखना चाहती है। इस खबर के सामने आने के बाद जेडीयू कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और कई जगहों पर जश्न की खबरें भी सामने आई हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट केवल आय-व्यय का विवरण

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद जसवंत पवार सैनी द्वारा होली के पावन अवसर पर अपने क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों के सम्मान में एक विशेष

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को वन विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर मंदिर परिसर में किए गए अवैध निर्माण

हमसे संपर्क करें