नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

सेवा पखवाड़ा पर मानव सेवा समिति ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

शेयर करे :

सेवा पखवाड़ा पर मानव सेवा समिति ने रविवार को अपने कार्यालय मानव भवन सेक्टर-10 में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें MSS गोल्डन लीजेंड ग्रुप के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर सदस्यों ने शपथ ली कि वे मोदी के भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रयास में तन मन धन से पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने जन्मदिन पर शुरू किए गए अभियान स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि परिवार की महिलाओं के स्वस्थ रहने पर ही घर परिवार सुखी व खुशहाल रह सकता है। अत: सभी को उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंता करनी चाहिए और उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच कराते रहना चाहिए।

प्रभारी IES जैन व चेयरमैन प्रोजेक्ट संजीव शर्मा ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कैप्टन प्रेम नाहर, उनकी सहयोगी निष्ठा ने मोदी जी को समर्पित देशभक्ति के गीत गाकर उनको जन्मदिन की बधाई दी। समिति के महासचिव सुरेन्द्र जग्गा ने कहा है कि 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा में मानव सेवा समिति स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, पौधारोपण सहित जनहित के कई सेवा कार्य आयोजित करेगी। कार्यक्रम में अरुण आहूजा, आरके सिंघला, नरेंद्र मिश्रा, टीडी मनोचा, पीके देव, गोविंद वर्मा, सुभाष अरोड़ा, प्रेम गांधी, रछपाल, महेश गोयल, केएल बंसल, अशोक गुप्ता, आरएस अग्रवाल, हरविंद्र, विनोद शर्मा, एमएल चावला, कन्हैया लाल, अनिता सोनी, संघमित्रा कौशिक, सुष्मिता, संतोष, ममता, परमेश्वरी, सुनीता, राजबाला, मीरा, तेजिंदर, सीमा, पवन जैन आदि मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें