नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने के कारण चिन्नास्वामी में मैच की अनुमति नहीं दी गई: गृह मंत्री

शेयर करे :

कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) सुरक्षा संबंधी जरूरतों का पालन करने में नाकाम रहा है जिसके कारण शहर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने KSCA को न्यायमूर्ति जॉन माइकल कुन्हा के अध्यक्षता वाले आयोग की सिफारिशों का पालन करने की सलाह दी और कहा कि इसके बाद ही उनके अनुरोध पर विचार किया जा सकता है। राज्य के गृहमंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले में कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं करेगी। बेंगलुरु पुलिस आयुक्त सीमंत कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा था कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में 24 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी मैच आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई है। केएससीए ने फिलहाल दर्शकों के बिना मैच आयोजित करने की अनुमति मांगी थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिताबी जीत का चार जून को जश्न मनाए जाने के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से इस स्टेडियम में मैचों के आयोजन पर रोक लगा दी गई थी। परमेश्वर ने यहां पत्रकारों से कहा, वेंकटेश प्रसाद (पूर्व क्रिकेटर) के नेतृत्व वाले केएससीए का प्रशासन ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट मैच आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। मंत्रिमंडल ने चर्चा के बाद मुझे गृह मंत्री होने के नाते इस मामले में फैसला करने के लिए अधिकृत किया गया। उन्होंने कहा कि भगदड़ के बाद सरकार ने इस मामले की जांच करने और रिपोर्ट पेश करने के लिए न्यायमूर्ति कुन्हा आयोग का गठन किया था।

आयोग ने कुछ सिफारिशें की थी और केएससीए को उनका अनुपालन करने के लिए कहा गया था। परमेश्वर ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि अब तक उन्होंने (केएससीए) किसी भी सिफारिश का पालन नहीं किया है। परमेश्वर ने स्टेडियम में क्रिकेट मैचों के आयोजन की अनुमति देने पर विचार करने के लिए एक समिति का गठन किया था। समिति ने सोमवार को स्टेडियम का दौरा किया था। गृह मंत्री ने कहा कि समिति ने स्टेडियम के दौरे के दौरान पाया कि केएससीए ने किसी भी सिफारिश का पालन नहीं किया है, जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया कि स्टेडियम में मैच आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। इसकी सूचना केएससीए को दे दी गई है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें