नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

फिल्म निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला में भागीदारी कर लौटे मीडिया विद्यार्थी धी

शेयर करे :

रोहतक में दादा लख्मीचंद विश्वविद्यालय एवं सिने फाउंडेशन हरियाणा द्वारा आयोजित फिल्म निर्माण प्रशिक्षण
कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। जिसमें हरियाणा प्रदेश की विभिन्न यूनिवर्सिटी एवं फिल्म निर्माण क्षेत्र से जुड़े
फिल्म प्रेमियों ने भाग लिया। कुल 135 में से 31 प्रतिभागियों का चयन उनकी उपलब्धियों के आधार पर किया गया।

जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पांच फिल्म पुरुस्कार विजेता जेसीबोस विश्वविद्यालय के मीडिया विद्यार्थी धीरेन सिंह का भी चयन हुआ। गत 19 से 23 अगस्त तक चली इस कार्यशाला में फिल्म निर्देशन, कहानी लेखन, पटकथा लेखन, संवाद लेखन, फिल्म संपादन जैसी विधाओं में अपनी दक्षता को निखारने और नई तकनीक के उपयोग की बारीकियां जानने और सीखने का अवसर मिला। फिल्म निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला में भागीदारी कर लौटे जेसी बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विद्यार्थी धीरेन सिंह ने मीडिया विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. पवन सिंह से मिलकर अपने अनुभव साझा किए और इस अवसर के लिए उनका विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. पवन सिंह ने बताया कि रोहतक में सुपवा में आयोजित इस कार्यशाला में फिल्म निर्माण क्षेत्र की ख्याति प्राप्त शख्सियत जैसे पवन मल्होत्रा, सुदीप्तो सेन, अतुल गंगवार, अनूप लाठर, राकेश योगी, हरिओम कौशिक, विकास बैरवाल और रोहित भारद्वाज शामिल रहे। जिन्होंने अपने अनुभव को प्रतिभागियों को बताया। कुलगुरु प्रो. सुशील कुमार तोमर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि किसी भी तरह की कार्यशाला में थ्योरी के साथ साथ व्यावहारिक ज्ञान मिलता है जो भविष्य में बहुत उपयोगी सिद्ध होता है। धीरेन सिंह ने बताया कि सुपवा एवं सिने फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में बहुत कुछ सीखने को मिला। फिल्म निर्माण संबंधित तमाम ज्ञानवर्धक जानकारी बहुत ही सरल माध्यम से बताई गयी। समापन समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुपवा कुलगुरु डॉ.अमित आर्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर प्रोत्साहित भी किया गया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

हमसे संपर्क करें