नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

मेगा सफाई अभियान की रूपरेखा तैयार सभी वार्डों में नोडल अधिकारी नियुक्त

शेयर करे :

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत 25 सितंबर को होने वाले मेगा सफाई अभियान की नगर निगम ने रूपरेखा तैयार कर ली है। सभी वार्डों में नोडल अधिकारी नगर निगम द्वारा बना दिए गए है। साथ ही सभी वार्डों में आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रम व सफाई अभियान के मुख्य अतिथियों की भी सूची तैयार कर ली गई है। शनिवार को नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने नोडल अधिकारियों की बैठक ली।

जिसमें उन्होंने मेगा सफाई अभियान की तैयारियों पर मंथन किया। साथ ही 23 सितंबर को मेगा सफाई अभियान को लेकर रिहर्सल करने का निर्णय लिया गया। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने बताया कि निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत 25 सितंबर को शहर में मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा। एक दिन, एक घंटे, एक साथ सभी शहरवासी मिलकर शहर की हर सड़क, हर गली, कॉलोनी, चौक, स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, धार्मिक स्थल के आसपास के क्षेत्र को साफ करेंगे। हर सड़क व गली में पड़े ईंट, पत्थर, रोडे, पॉलिथीन, लकड़ी के टुकड़े आदि कचरे को साफ कराया जाएगा।

जिसमें शहर के सभी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थाएं, सामाजिक, धार्मिक, स्वयं सेवी संस्थाएं, रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन व विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं नगर निगम के साथ मिलकर शहर की सफाई करेंगी। इस मेगा सफाई अभियान की शुरुआत जागरूकता कार्यक्रम से होगी। जिनमें कृषि मंत्री, विधायक, मेयर, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, पूर्व मंत्री, पार्षद व अन्य मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि होंगे। हर वार्ड में यह कार्यक्रम आयोजित होंगे। वार्ड 18 में कृष्ण एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, वार्ड 8 में स्थानीय विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, 4 में मेयर सुमन बहमनी, 7 में उपायुक्त पार्थ गुप्ता, 6 में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, 15 में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, दो में पूर्व मंत्री कंवरपाल, 12 में पूर्व नगर निगम मेयर मदन चौहान, 16 में समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, वार्ड 9 में हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास गर्ग व अन्य वार्डों में संबंधित वार्डों के पार्षद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि होंगे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें