नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

मंत्री राजेश नागर व DC ने मोहना सहित अन्य बाढ़ प्रभावित गाँवों का किया दौरा

शेयर करे :

मंत्री राजेश नागर व DC विक्रम सिंह ने वीरवार को मोहना सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करमौके पर स्थिति का जायजा लिया और फील्ड पर तैनात अधिकारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निरंतर प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री राजेश नागर ने अपने तिगांव विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और कैंपों में मौजूद सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने भूपानी में एक बच्चे के डूबने से हुई मृत्यु पर दुख जताया और परिजनों कोराज्य सरकार की ओर से चार लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वह जल भराव की आशंका वाले क्षेत्र से दूर हो जाए और ऊंचे क्षेत्रों की तरफ बढ़े। पानी के साथ किसी प्रकार का रिस्क ना लें यह जानलेवा हो सकता है। मंत्री राजेश नागर मंझावली में यमुना तट पर बन रहे पुल पर भी गए और वहां से मिट्टी के कटाव को देखा। इसके अलावा घरौडा, मंझावली, चीरसी, ददसिया, बसंतपुर, कीड़ावली गांवों को भी दौरा किया। उनके साथ मौजूद अधिकारियों ने उन्हें वास्तविक स्थिति की जानकारी दी।

वहीं नागर ने भी उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री नागर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से कैंपों तक पहुंचे लोगों का भी कुशल क्षेम जानने गए। वहां मौजूद भोजन एवं दवाओं की व्यवस्था की जानकारी ली। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि फरीदाबाद जिले में बीते 24 घंटों के दौरान हुई भारी वर्षा और यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई संकलित रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 89 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें मोहना में 17 मिमी, फरीदाबाद और दयालपुर में 14-14 मिमी, बल्लभगढ़ में 13 मिमी, बदखल और तिगांव में 10-10 मिमी, गौंच्छी में 7 मिमी तथा धौज में 4 मिमी वर्षा शामिल रही। इस प्राकृतिक आपदा से जिले के कुल 27 गाँव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की मार से जिले में आवासीय और कृषि दोनों स्तरों पर नुकसान हुआ है।

अब तक 260 मकान आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। वहीं फसलें भी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनका आकलन किया जा रहा है। किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। यह पोर्टल सरकार की ओर से 15 सितंबर तक खोला गया है। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का कार्य निरंतर जारी है। प्रशासन द्वारा अब तक 603 लोगों को सुरक्षित निकालकर जिले में स्थापित 12 सक्रिय राहत शिविरों में ठहराया गया है। इन शिविरों में सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिनमें स्वच्छ पेयजल, भोजन, चिकित्सा सुविधा, बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था तथा पशुओं के लिए चारा और पशु-चिकित्सा सेवाएँ भी शामिल हैं।

राहत एवं बचाव कार्यों को और तेज़ी से अंजाम देने के लिए राज्य स्तर से भी सहायता ली जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ की 7 सदस्यीय टीम, राज्य पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तथा 6 नावें लगातार तैनात हैं। प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में डटे हुए हैं तथा गाँव-गाँव जाकर राहत सामग्री वितरण और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। स्थिति की निरंतर निगरानी के लिए कंट्रोल रूम को सक्रिय रखा गया है और नदी के जलस्तर व मौसम विभाग की रिपोर्ट पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि प्रशासन पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ हालात का सामना कर रहा है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया है कि किसी को भी सहायता से वंचित नहीं रखा जाएगा। उपायुक्त ने आमजन से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और जल्द से जल्द प्रशासन द्वारा चिन्हित सेफ होम व राहत शिविरों में पहुँचें ताकि उन्हें समय पर सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जा सकें।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें